Zee Star News
Breaking News
अन्य

संविधान दिवस कार्यक्रम का सफल आयोजन

संविधान दिवस कार्यक्रम का सफल आयोजन

 

आज दिनांक 26.11.2025 को न्यायालय परिसर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में संविधान दिवस (26 नवम्बर) के अवसर पर भारतीय संविधान की प्रस्तावना (Preamble) का सामूहिक वाचन कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम में माननीय जिला न्यायाधीश श्रीमती अल्पना, प्रथम अतिरिक्त जिला न्यायाधीश श्री चंद्रपाल, विशेष न्यायाधीश एस.सी./एस.टी. अधिनियम डॉ. विकास श्रीवास्तव, डीएलएसए सचिव श्री श्रीपाल सिंह, तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री प्रफुल्ल कुमार चौधरी सहित अन्य न्यायिक अधिकारी सम्मानपूर्वक उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर कर्मचारी संघ के पूर्व सचिव श्री रोआब आलम, अभिलेख अधीक्षक, प्रशासनिक हेड असिस्टेंट श्री जितेन्द्र कुमार, प्रशासनिक अधिकारी श्री मनोज जैन, श्री मोतीलाल, अभिलेखपाल,श्री शिवम् आर्या, एडमिन असिस्टेंट श्री सौमित्र श्रीवास्तव डिप्टी नाजिर सहित अनेक कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का संचालन श्री जितेन्द्र कुमार द्वारा किया गया।

संविधान दिवस के इस अवसर पर सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान द्वारा प्रदत्त न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व के आदर्शों का पालन करने का संकल्प दोहराया।

Related posts

जादूगर ने जादू के माध्यम से किसानों की दी बैंकिंग की जानकारी

zeestarnews

बाढ़ पीड़ितों को जिला अधिकारी के नेतृत्व में दिया गया राहत सामग्री

zeestarnews

चित्रकूटधाम मण्डल आयुक्त बांदा श्री आर0पी0सिंह की अध्यक्षता में मयूर भवन सभागार में सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण चित्रकूटधाम मण्डल, बांदा की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मण्डलायुक्त ने राष्ट्रीयकृत मार्गों के परमिट स्वीकृत किये जाने तथा पुराने परमिटों को मानक के अनुसार होने पर नवीनीकरण करने के सम्बन्ध में

zeestarnews

Leave a Comment