Zee Star News
Breaking News
अन्य

जिलाधिकारी श्रीमती जे0 रीभा की अध्यक्षता में कलेक्टेªटb सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति एवं नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की बैठक सम्पन्न हुई

 

बाँदा, 08 मार्च, 2025-

 

          जिलाधिकारी श्रीमती जे0 रीभा की अध्यक्षता में कलेक्टेªटb सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति एवं नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की बैठक सम्पन्न हुई।

 

 

बैठक में जिलाधिकारी ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये कि गर्भवती महिलाओं का एचआरपी रजिस्टर में अंकन किया जाए तथा उनका एमसीपी कार्ड अवश्य बनाया जाए। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य सबसेन्टर एवं अस्पताल में आने पर उनकी ओपीडी में एएलसी जांच व अन्य स्वास्थ्य सम्बन्धी जांच अवश्य की जायें तथा एनीमिक महिलाओं की विशेष देखरेख रखी जाए। उन्होंने सम्पूर्ण टीकाकरण कार्यक्रम में बच्चों को टीकाकरण हेतु बीएचएनडी दिवस में टीकाकरण का प्रचार-प्रसार कर एवं बुलावा टोली बनाकर सभी बच्चों का टीकाकरण कराये जाने के निर्देश दिये। 

  जिलाधिकारी ने आरबीएसके टीमों के द्वारा विद्यालयों एवं आंगनबाडी केन्द्रों में नियमित रूप से माइक्रोप्लान के अनुसार स्वास्थ्य जांच कराकर मिलने वाले अतिकुपोषित बच्चों को सुपोषित करने हेतु एनआरसी सेन्टर में भर्ती कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये कि नवजात बच्चों का बर्थ डोज टीकाकरण शत्प्रतिशत रूप से किया जाए। उन्होंने आयुष्मान भवः येाजना के अन्तर्गत आयुष्मान गोल्डन कार्ड को जनसुविधा केन्द्रों के सहयोग से बडी ग्राम पंचायतों में कैम्प लगाकर बनाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान एवं प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दना योजना की समीक्षा करते हुए चिकित्सा अधिकारियों को इन योजनाओं में विशेष ध्यान दिये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने परिवार नियोजन के कार्यों की समीक्षा करते हुए बिसण्डा एवं तिन्दवारी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप परिवार नियोजन कार्य पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कार्यदायी संस्था आवास विकास परिषद को अवशेष दो सब सेन्टर का निर्माण कार्य शीघ्र कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने पाॅच वर्ष तक के बच्चों की आभा आईडी बनाये जाने तथा आरसीएच पोर्टल में फीडिंग कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत क्षय रोगियों को चिन्हित किये जाने में प्रगति से संतोष व्यक्त करते हुए अन्य अधिकारियों द्वारा भी उनके बेहतर चिकित्सीय उपचार हेतु गोद दिलाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये कि पीएचसी एवं सीएचसी में बेहतर स्वास्थ्य सेवायें दिलाये जाने हेतु आशा एवं एनएनएम के अन्तर्गत किये जाने वाले टीकाकरण सहित अन्य कार्यों की समीक्षा करें। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना एवं संस्थागत प्रसव की समीक्षा करते हुए संस्थागत प्रसव बढाये जाने एवं अवशेष आशाओं का चयन शीघ्र कराये जाने के निर्देश दिये।   

  बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 बीजेन्द्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ0 एस0एन0मिश्रा, एसीएमओ डाॅ0 जय प्रकाश, डाॅ0 आर एन प्रसाद एवं सीएमएस डाॅ0 सुनीता सिंह, डब्लू एच0 ओ0 की सुश्री वर्षा, समस्त प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सहित सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।

  

 

Related posts

जिलाधिकारी बांदा श्रीमती जे0रीभा ने बताया है कि जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद एवं जिला प्रशासन के द्वारा आगामी 22 एवं 23 मार्च, 2025 को बांदा महोत्सव के आयोजन जीआईसी मैदान में सम्पन्न होगा

zeestarnews

डॉ० सतराम, जेष्ठ मूल्याकन अधिकारी नियोजन विभाग उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ ने आज जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए सचालित यूपी मिशन शक्ति अभियान की समीक्षा एवं मूल्याकन हेतु थाना तिन्दवारी एवं बिसण्डा, कोतवाली बबेरू तथा कैलाशवती

zeestarnews

खाद के लिए भीषण ठंड में किसान सुबह 2 बजे से लाइनें लगाने में विवस है।* मंडी समिति अधिकारी द्वारा ठंड से बचाव हेतु को इंतजाम नहीं

zeestarnews

Leave a Comment