दिनांक 26 नवंबर 2025
अपर मुख्य सचिव, उ०प्र० शासन समाज कल्याण अनुभाग-3 लखनऊ के पत्र संख्या 177/2025/1323/26-3-2025-1396097 दिनांक 24 नवम्बर, 2025 द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, समान्य वर्ग एवं अन्य पिछडा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग पूर्वदशम (कक्षा 9-10 तथा ) दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत कक्षा 11-12 के छात्र/छात्राओं के सम्बन्ध में शिक्षण संस्थाओं का मास्टर डाटाबेस तैयार करने, सत्यापन, लॉक करने हेतु संशोधित समय सारिणी निर्गत की गयी है। जिसके अनुसार संस्थाओं एवं छात्र/छात्राओं को आनलाइन कार्यवाही / आवेदन किया जाना है। जिसका विवरण निम्नवत है-
प्रक्रियात्मक कार्यवाही
प्रदेश में स्थिति मान्यता प्राप्त विद्यालयों द्वारा मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने के लिये आनलाइन ओवदन करने की कार्यवाही किया जाना, जिला विद्यालय निरीक्षक के समक्ष समस्त प्रपत्र प्रस्तुत करना, तदोपरान्त जिला समाज कल्याण अधीकारी से पासवर्ड प्राप्त करनो (नवीन संस्थायें) एवं मास्टर डाटा में सम्पूर्ण सूचनायें भरकर / अपलोड करके प्रमाणित करना।
निर्धारित समयावधि 25 नवम्बर, 2025 से 01 दिसम्बर, 2025 तक
सम्बन्धित जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा उनकी अधिकारिता में आने वाले समस्त विद्यालयों की मान्यता, स्वीकृत सीटों की संख्या एवं प्रोफाइल का आनलाइन डिजिटल हस्ताक्षर से सत्यापित करना
निर्धारित समयावधि 25 नवम्बर, 2025 से 08 दिसम्बर, 2025 तक
छात्र/छात्राओं द्वारा रजिस्ट्रेशन / आनलाइन आवेदन करना
निर्धारित समयावधि 25 नवम्बर, 2025 से 06 दिसम्बर, 2025 तक
छात्र/छात्राओं द्वारा आनलाइन आवेदन वांछित संलग्नकों सहित शिक्षण संस्था में जमा किया जाना
निर्धारित समयावधि 25 नवम्बर, 2025 से 09 दिसम्बर, 2025 तक
शिक्षण संस्थान द्वारा आनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त करना, अपात्र छात्रों के आवेदन पत्र निरस्त करना तथा पात्र छात्रों का आवेदन आनलाइन सत्यापित / अग्रसारित करना
निर्धारित समयावधि
25 नवम्बर, 2025 से 13 दिसम्बर, 2025 तक।
अतः उपरोक्तानुसार छात्र/छात्राओं एवं शिक्षण संस्थाओं, आदि को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचित किया जाता है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु निर्धारित समय सारिणी के अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें।
(अभिषेक कुमार अवस्थी)
जिला समाज कल्याण अधिकारी,
बांदा।
