Zee Star News
Breaking News
अन्य

सचिव उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड-लखनऊ की अध्यक्षता में उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड से संबंधित कार्यों के संबन्ध में आहूत वीडियों कान्फ्रेंसिंग के कार्यवृत्त

 

दिनांक 18 दिसंबर 2025

 

यह कि सचिव उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड-लखनऊ की अध्यक्षता में उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड से संबंधित कार्यों के संबन्ध में आहूत वीडियों कान्फ्रेंसिंग के कार्यवृत्त संख्या-2390-92/ भ०नि०बो०- (2333)-25 दिनांक 12.12.2025 के द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष शिवरों / कैंपों का आयोजन कर अधिक से अधिक निर्माण श्रमिकों का नवीनीकरण कराये जाने एवं जिन पंजीकृत निर्माण श्रमिकों ने 04 वर्षों से अपना नवीनीकरण नहीं कराया है के संबंध में दिनांक 31.12.2025 तक नवीनीकरण कराये जाने की सीमा विस्तारित किये जाने का निर्णय लिया गया है। उक्त निर्धारित तिथि के उपरान्त किसी भी प्रकार की छूट प्रदान नहीं की जायगी के निर्देश दिये गये है।

 

उक्त के क्रम में चित्रकूटधाम मण्डल, बॉदा के आवर्त जनपद बाँदा / हमीरपुर / महोबा एवं चित्रकूट में उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों से अपील की जाती है कि दिनांक 31.12.2025 तक अपने पंजीयन का नवीनीकरण अपने नजदीकी जनसेवा केन्द्र (CSC) के माध्यम से कराले, जिससे बोर्ड के अन्तर्गत संचालित योजना से नियमानुसार लाभान्वित कराया जा सकें।

 

(ए०के० सिंह) उप श्रमायुक्त, चित्रकूटधाम क्षेत्र, बांदा।

Related posts

चित्रकूटधाम मण्डल बांदा के मण्डलायुक्त श्री अजीत कुमार ने पुलिस उपमहानिरीक्षक, चित्रकूटधाम परिक्षेत्र श्री राजेश एस के साथ थाना भरतकूप में आयोजित थाना दिवस में प्रतिभाग कर आमजन की समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से सुना। उन्होंने अधिकारिओ को निर्देशित किया

zeestarnews

7 वादों का किया गया निस्तारण

zeestarnews

प्रधानमंत्री के जन्म दिवस को किसान सम्मान दिवस के रूप में कृषि विभाग प्रांगण बॉदा में मनाया

zeestarnews

Leave a Comment