Zee Star News
Breaking News
ताज़ा खबर

जिलाधिकारी बांदा की अध्यक्षता मे कालिंजर महोत्सव की तैयारी पर हुई बैठक 

जिलाधिकारी बांदा की अध्यक्षता मे कालिंजर महोत्सव की तैयारी पर हुई बैठक

 कालिंजर महोत्सव की तैयारी बाँदा, 31 जनवरी, 2026-

 

  जिलाधिकारी बाॅदा श्रीमती जे0 रीभा की अध्यक्षता में आगामी माह फरवरी में दिनांक 15 से 17 फरवरी, 2026 को प्रस्तावित कालिंजर महोत्सव के आयोजन की तैयारियों सेे सम्बन्धित बैठक कलेक्टेªट सभागार में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी महोदया ने महोत्सव के आयोजन को भव्य, दिव्य, सुव्यस्थित एवं ऐतिहासिक गरिमा के अनुरूप सम्पन्न कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कालिंजर महोत्सव जनपद की सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन एवं लोक कला को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का एक माध्यम है। जैसा कि सभी लोगों को अवगत होगा कि इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी, 2026 को लाल किले परेड में कालिंजर किले से सम्बन्धित झांकी का प्रदर्शन उत्तर प्रदेश से किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी आपसी समन्वय से अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबन्धन, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य सेवायें, कलाकारों की व्यवस्था, मंच एवं ध्वनि प्रणाली एवं फूड कोर्ट सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गयी। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्ययोजना बनाकर समयबद्धढंग से तैयारियां सुनिश्चित की जायें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाये। उन्होंने यह भी कहा कि महोत्सव के दौरान आने वाले श्रृद्धालुओं एवं पर्यटकों को किसी प्रकार असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

  बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री कुमार धर्मेन्द्र, मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय कुमार पाण्डेय, परियोजना निदेशक डीआरडीए, उप जिलाधिकारी नरैनी श्री अमित शुक्ला, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी चित्रकूट मण्डल सहित सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, पुलिस प्रशासन एवं आयोजन से जुडे अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related posts

हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावियों का सम्मान समारोह आयोजित

zeestarnews

आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल के नेतृत्व में हुई बोर्ड की बैठक

zeestarnews

जिलाधिकारी अमित आसेरी ने जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम के इनडोर वॉलीबॉल हाल रिनोवेशन एवं निर्माणाधीन कबड्डी हाल तथा जिम हाल एवं बैडमिंटन कोर्ट आदि का निरीक्षण किया उन्होंने निरीक्षण करते हुए जिम हाल में लाइट की व्यवस्था कराए जाने के निर्देश दिए

zeestarnews

Leave a Comment