Zee Star News
Breaking News
ताज़ा खबर

जिलाधिकारी श्रीमती जे0 रीभा की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न हुई

 

बाँ दा, 17 अप्रैल, 2026-

 

 

जिलाधिकारी श्रीमती जे0 रीभा की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

 

 

 

बैठक में उन्होंने सभी विकास खण्डों में पोषाहार का वितरण समय से कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने समस्त सीडीपीओ को निर्देश दिये कि आंगनबाडी केन्द्रों में भ्रमण करते हुए सुपरवाइजर एवं आंगनबाडी कार्यकत्रियों से आंगनबाडी केन्द्रों को सुचारू रूप से संचालित करायें। उन्होंने सुपरवाइजरों को निर्देश दिये कि बीएचएनडी दिवस एवं अन्य अभियान के दौरान चिन्हित किये गये कुपोषित बच्चों को उनके चिकित्सीय इलाज हेतु एनआरसी केन्द्र में भर्ती कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने ग्रोथ माॅनीटरिंग में तिन्दवारी में वृद्धि लाने के निर्देश दिये। गृह भ्रमण की समीक्षा करते हुए पोषण टैªकर एप फीडिंग कराये जाने निर्देश दिये। बीएचएनडी दिवस की फीडिंग तथा कमासिन में कई मानकों पर कमी पाये जाने पर सुपरवाइजर के विरूद्ध नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने पोषण पखवाडा में केन्द्रवार प्रगति की फीडिंग करने के निर्देश दिये। उन्होंने आंगनबाडी केन्द्रों में तीन से छः वर्ष तक के बच्चों का कक्षा-1 में शिक्षा ग्रहण प्राथमिक विद्यालयों में प्रवेश दिलाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने गर्भवती महिलाओं की जांचे एवं टीकाकरण बीएचएनडी दिवस में किये जाने के निर्देश दिये।

  बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय कुमार पाण्डेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अजीत पाण्डेय सहित जिला बेसिक शिक्षाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

जिलाधिकारी के निर्देशन में शनिवार शाम बलखंडीनाका बाजार में अतिक्रमण की समस्या को लेकर व्यापारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई

zeestarnews

अपर मुख्य सचिव, उ०प्र० शासन समाज कल्याण अनुभाग-3 लखनऊ के पत्र संख्या

zeestarnews

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर तहसील बांदा सदर के अंतर्गत ट्रक व स्कॉर्पियो की टक्कर से दुर्घटना होने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल जिलाधिकारी श्री अमित आसेरी एवं पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के साथ मौके पर पहुंचकर राहत कार्य कराया गया

zeestarnews

Leave a Comment