Zee Star News
Breaking News
ताज़ा खबर

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने में लापरवाही पर आयुक्त सख्त, 5 दिन में निस्तारण के निर्देश

 

कार्यालय आयुक्त, चित्रकूटधाम मण्डल, बाँदा

दिनांक: 17 अप्रैल, 2026

 

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने में लापरवाही पर आयुक्त सख्त, 5 दिन में निस्तारण के निर्देश

 

आयुक्त, चित्रकूटधाम मण्डल, बाँदा श्री अजीत कुमार के संज्ञान में शिकायतकर्ताओं द्वारा यह तथ्य लाया गया कि नगर पालिका परिषद, बाँदा द्वारा जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र समय से जारी नहीं किए जा रहे हैं, जिससे आमजन को गंभीर असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उक्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त द्वारा दिनांक 17 अप्रैल, 2026 को नगर पालिका परिषद, बाँदा के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को मय पत्रावली के साथ अपने कार्यालय कक्ष में बुलाकर पत्रावलियों का निरीक्षण किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान लगभग 150 आवेदन जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित लंबित पाए गए, जिस पर आयुक्त ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जन्म प्रमाण पत्र समय से उपलब्ध न होने के कारण बच्चों के विद्यालयों में प्रवेश में अनावश्यक विलंब हो रहा है, जो अत्यंत चिंताजनक स्थिति है और इसे किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

 

शिकायतकर्ताओं द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि कई मामलों में बिना ठोस कारण के जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र निरस्त किए जा रहे हैं। इस पर आयुक्त ने निर्देशित किया कि किसी भी प्रमाण पत्र को निरस्त किए जाने की स्थिति में स्पष्ट एवं युक्तिसंगत कारण का अभिलेखीकरण अनिवार्य रूप से किया जाए। साथ ही यह भी पाया गया कि संबंधित अधिकारी द्वारा नगर पालिका परिषद से प्रेषित सूची को समय से प्राप्त नहीं किया जा रहा है, जिससे प्रमाण पत्रों का निस्तारण प्रभावित हो रहा है।

 

आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि सभी लंबित जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्रों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करते हुए अधिकतम पांच दिवस के भीतर पूर्ण किया जाए तथा इसकी आख्या आयुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि नगर पालिका परिषद द्वारा प्रेषित सभी सूचियों को समय से प्राप्त कर उनकी प्राप्ति रसीद उपलब्ध कराई जाए, जिससे कार्यवाही में पारदर्शिता बनी रहे।

 

आयुक्त ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि निर्धारित अवधि के भीतर लंबित प्रकरणों का निस्तारण नहीं किया गया तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की संस्तुति की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े ऐसे महत्वपूर्ण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नागरिकों को समयबद्ध एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इस दिशा में सभी संबंधित अधिकारी पूर्ण उत्तरदायित्व एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।

Related posts

  मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में गोरखपुर में आयोजित शिक्षामित्र सम्मान एवं बढे हुए मानदेय का वितरण कार्यक्रम का

zeestarnews

जिलाधिकारी बांदा की अध्यक्षता में “ज्ञान भारतम् मिशन” के अंतर्गत पाण्डुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटलीकरण संबंधी बैठक संपन्न हुईं,

zeestarnews

जिलाधिकारी श्री अमित आसेरी की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

zeestarnews

Leave a Comment