Zee Star News
Breaking News
ताज़ा खबर

जिलाधिकारी बाँदा श्रीमती जे0रीभा की अध्यक्षता में तहसील अतर्रा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया

 

बाँदा, 18 अप्रैल, 2026-

 

  जिलाधिकारी बाँदा श्रीमती जे0रीभा की अध्यक्षता में तहसील अतर्रा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया

 

 

 

उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्धता एवं गुणवत्ता से निस्तारण किया जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में विद्युत, राजस्व, पुलिस, विकास, आपूर्ति विभाग एवं अन्य विभागों से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त हुई, कुल 97 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से मौके पर 07 शिकायतों का निस्तारण किया गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि अवशेष जन शिकायतों को समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारित किया जाए।

  सम्पूर्ण समाधान दिवस में ग्राम पंचायत बरछा ब के ग्रामीणों द्वारा साफ-सफाई कराये जाने के प्रार्थना पत्र पर बीडीओ नरैनी को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। ग्राम तेरा निवासी ने कटिया मशीन व अवैध कब्जा उसकी भूमि से हटाये जाने का प्रार्थना पत्र दिया, जिस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम अतर्रा को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। ग्राम तेरा निवासी श्री राममहेश त्रिपाठी ने जमीन की नाप कराये जाने के सबन्ध में प्रार्थना पत्र दिया, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी अतर्रा को नाप कराये जाने के निर्देश दिये। एक फरियादी द्वारा परिवार रजिस्टर की नकल प्राप्त करने हेतु आवेदन दिया, जिस पर बीडीओ नरैनी को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। ग्राम बरेण्डा निवासी रामप्रताप ने उसकी भूमि पर अवैध अतिक्रमण हटाये जाने का आवेदन दिया, जिस पर सम्बन्धित लेखपाल को कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। गेंहू खरीद केन्द्र संचालित किये जाने के सम्बन्ध में किसान यूनियन के द्वारा आवेदन दिया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने उप खाद्य विपणन अधिकारी गेंहॅू खरीद केन्द्र संचालित कराने के निर्देश दिये।

  सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील अतर्रा में पुलिस अधीक्षक श्री पलाश बंसल ने पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों को सुनते हुए निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी अतर्रा श्री राहुल द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार सहित सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

Related posts

भीषण गर्मी में राहत : कचहरी चौराहे पर शुरू हुई निशुल्क शीतल पेयजल एवं छबील व्यवस्था

zeestarnews

जिलाधिकारी बाँदा श्री अमित आसेरी की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में बाढ से पूर्व तैयारियों की बाढ स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने तहसील, ब्लाक एवं न्याय पंचायत स्तरों पर बाढ समितियों का गठन किये जाने तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिये

zeestarnews

के.सी.एन.आई.टी., बांदा के नगर क्षेत्र में प्रगणक एवं सुपरवाइजरों के जनगणना प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण जिलाधिकारी बांदा श्री अमित आसेरी द्वारा किया गया

zeestarnews

Leave a Comment