Zee Star News
Breaking News
ताज़ा खबर

राज्यमंत्री रामकेश निषाद का स्मार्ट मीटर समस्याओं पर सख्त रुख: उपभोक्ताओं को राहत देने के निर्देश 

राज्यमंत्री रामकेश निषाद का स्मार्ट मीटर समस्याओं पर सख्त रुख: उपभोक्ताओं को राहत देने के निर्देश

 

उपभोक्ताओं के समस्या देखते हुए बुलाई बैठक

 

 

 

राज्य में स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं की बढ़ती शिकायतों और विरोध प्रदर्शन को गंभीरता से लेते हुए आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में माननीय राज्य मंत्री (जल शक्ति) श्री रामकेश निषाद ने विद्युत विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित में बैठक का आयोजन किया

बैठक के दौरान उपभोक्ताओं द्वारा स्मार्ट मीटर से संबंधित विभिन्न समस्याओं—जैसे गलत बिलिंग, बिल संशोधन में देरी और तकनीकी दिक्कतों—को विस्तार से उठाया गया। मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में कई उपभोक्ता स्मार्ट मीटर को लेकर भ्रम की स्थिति में हैं, जिसे दूर करना बेहद आवश्यक है। इसके लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार अभियान चलाने, जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने और विशेष कैंप लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इन कैंपों के माध्यम से उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के उपयोग, लाभ और शिकायत निवारण प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी।

मंत्री ने यह भी कहा कि विभागीय लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। उनका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उपभोक्ताओं को बेहतर और पारदर्शी विद्युत सेवाएं मिलें।

इस पहल से उम्मीद की जा रही है कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान तेजी से होगा और स्मार्ट मीटर को लेकर फैली भ्रांतियां भी दूर होंगी।

बैठक में विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता मुनीश चोपड़ा सहित एसी विद्युत, अधि शासी विद्युत, विद्युत एवं जे ई एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे

Related posts

जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

zeestarnews

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता, बांदा द्वारा सूचना

zeestarnews

कार्यालय अग्रणी जिला प्रबंधक, बांदा  आपकी पूंजी आपका अधिकार विशेष कैंप का आयोजन वित्तीय सेवाएं विभाग, वित्त मंत्रालय के निर्देशानुसार

zeestarnews

Leave a Comment