Zee Star News
Breaking News
ताज़ा खबर

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने जनपद बांदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विसंडा पर कार्यरत वार्ड बॉय द्वारा शराब पीकर ड्यूटी करने तथा अधिकारियों के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए वायरल वीडियो का लिया संज्ञान

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने जनपद बांदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विसंडा पर कार्यरत वार्ड बॉय द्वारा शराब पीकर ड्यूटी करने तथा अधिकारियों के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए वायरल वीडियो का लिया संज्ञान*

 

वार्ड बॉय निलंबित, अनुशासनिक जांच शुरू

 

अस्पताल परिसर में शराब पीना या नशा करना पूरी तरह प्रतिबंधित और गैरकानूनी: अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य*

 

मरीज के उपचार एवं सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: अमित कुमार घोष*

 

भविष्य में ऐसी कोई भी घटना संज्ञान में आने पर की जाएगी सख्त कार्रवाई: अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य*

 

 

लखनऊ, 19 अप्रैल 2026*

 

         अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित कुमार घोष ने जनपद बांदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विसंडा पर कार्यरत वार्ड बॉय श्री सुशील कुमार द्वारा शराब पीकर ड्यूटी करने तथा अधिकारियों के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए 10 अप्रैल 2026 को वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लिया है।

         श्री घोष के निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी चिकित्साधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विसंडा द्वारा श्री सुशील कुमार के विरुद्ध स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन उन्होंने कोई उत्तर नहीं दिया। इसके परिणामस्वरूप अपर मुख्य सचिव ने श्री सुशील कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बांदा ने वार्ड बॉय को निलंबित कर दिया है तथा अनुशासनिक कार्यवाही आरंभ कर जांच हेतु समिति गठित कर दी गई है।

            अपर मुख्य सचिव श्री अमित कुमार घोष ने कहा, “अस्पताल परिसर में अवैध गतिविधियां जैसे शराब पीना या नशा करना पूरी तरह प्रतिबंधित और गैरकानूनी हैं। यह न केवल अस्पताल की शांति एवं व्यवस्था भंग करता है, बल्कि मरीजों के इलाज एवं सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न करता है। किसी भी अस्पताल में ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में ऐसी कोई भी घटना संज्ञान में आने पर सख्त कार्रवाई की जयेगी

Related posts

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता, बांदा द्वारा सूचना

zeestarnews

प्रवर्तन अभियान जनपद बांदा

zeestarnews

जिलाधिकारी श्रीमती जे0 रीभा की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

Leave a Comment