Zee Star News
Breaking News
ताज़ा खबर

जिलाधिकारी श्री अमित आसेरी की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में विकास खण्डों में संचालित योजनाओं की बैठक सम्पन्न हुई

बाँदा, 08 मई, 2026-

जिलाधिकारी श्री अमित आसेरी की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में विकास खण्डों में संचालित योजनाओं की बैठक सम्पन्न हुई

 

 

बैठक में जिलाधिकारी ने शौचालय निर्माण के अन्तर्गत निर्देश दिये कि विद्यालय के अन्दर को-लोकेटेड स्थलों पर ही शौचालय बनाये जाने के निर्देश खण्ड विकास अधिकारियों को दिये। उन्होंने एक हे0 क्षेत्रफल में वन क्षेत्र बनाये जाने हेतु भूमि चिन्हित किये जाने हेतु खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने गड्ढा खुदान का कार्य 25 मई, 2026 तक प्रत्येक दशा में पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने एनआरएलएम समूहों का गठन किये जाने तथा एसएलजी कराये जाने एवं समूहों को बैंकों से केडिट लिंकेज कराये जाने के निर्देश दिये। महुआ में एसएलजी का तत्काल खाता खुलवाये जाने हेतु निर्देश दिये। आरएफ व सीआरएफ के खाता खुलवाने हेतु खण्ड विकास अधिकारी तिन्दवारी एवं बिसण्डा को निर्देश दिये।
प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए खण्ड विकास अधिकारियों को प्राथमिकता पर आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि इस योजना की प्रगति में सिथिलता व देरी न बरती जाए अन्यथा कार्यवाही की जायेगी। फैमिली आईडी बनाये जाने के कार्य की समीक्षा करते हुए महुआ, तिन्दवारी एवं नरैनी में प्रगति धीमी होने पर तेजी लाये जाने के निर्देश दिये। जीरो पावर्टी के कार्य को लक्ष्य के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिये। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अन्तर्गत किये जाने वाले कार्यों को एक सप्ताह में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन के आॅनलाइन आवेदनों का शीघ्र सत्यापन किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियो को निर्देश दिये कि निर्माणाधीन कार्यों को तेज गति से पूर्ण किया जाए। उन्होंने कायाकल्प योजना के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालयों में कराये जाने वाले कार्यों को भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय कुमार पाण्डेय, पीडी डीआरडीए, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित समस्त खण्ड विकास अधिकारी गण उपस्थित रहे।

 

Related posts

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने जनपद बांदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विसंडा पर कार्यरत वार्ड बॉय द्वारा शराब पीकर ड्यूटी करने तथा अधिकारियों के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए वायरल वीडियो का लिया संज्ञान

zeestarnews

जिलाधिकारी बाँदा श्री अमित आसेरी की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में बाढ से पूर्व तैयारियों की बाढ स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने तहसील, ब्लाक एवं न्याय पंचायत स्तरों पर बाढ समितियों का गठन किये जाने तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिये

zeestarnews

अपर कृषि निदेशक (तिलहन/दलहन)/टास्क फोर्स अधिकारी, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा जनपद में संचालित विभिन्न योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर समीक्षा की गयी

zeestarnews

Leave a Comment