Zee Star News
Breaking News
ताज़ा खबर

जिलाधिकारी श्री अमित आसेरी की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

 

बाँदा , 08 मई, 2026-

 

  जिलाधिकारी श्री अमित आसेरी की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

 

बैठक में जिलाधिकारी ने आगनबाडी सहायिकाओं का भर्ती एक सप्ताह में पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने आंगनबाडी केन्द्रों में गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को समय से पोषाहार वितरण किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने आंगनबाडी केन्द्रों में चिन्हित किये गये अतिकुपोषित बच्चों को इलाज हेतु एनआरसी सेन्टर में भर्ती कराये जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने बीएचएनडी दिवस में सभी गर्भवती महिलाओं की जांच एवं बच्चों के टीकाकरण किये जाने के कार्य का निरीक्षण करने हेतु खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी बच्चों के टीकाकरण का एमसीपी कार्ड बीएचएनडी दिवस में शतप्रतिशत रूप से बनाया जाए। उन्होंने सीडीपीओ को निर्देश दिये कि जिन केन्द्रों में बच्चों का वजन लिए जाने एवं लम्बाई लिए जाने का कार्य ठीक प्रकार से नही किया जा रहा है, ऐसे आगनबाडी कार्यकत्रियों को चिन्हित कर उन्हें पुनः प्रशिक्षण दिलाया जाए।

  उन्होंने 03 से 05 वर्ष तक के सभी बच्चों की अपार आईडी शत प्रतिशत रूप से बनाये जाने के निर्देश दिये। आंगनबाडी के द्वारा पोषण टैªकर एप पर ग्रह भ्रमण की स्थिति की समीक्षा करते हुए शतप्रतिशत ग्रह भ्रमण किये जाने के निर्देश दिये। प्रधानमंत्री मातृ वन्दन योजना में प्रगति लाये जाने तथा कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत प्रथम बालिका के जन्म लेने एवं दो बालिकायें होने पर उन्हें योजना से लाभान्वित कराये जाने के निर्देश दिये। आंगनबाडी केन्द्रों में पाइप पेयजल की व्यवस्था शतप्रतिशत रूप से कराये जाने के निर्देश दिये। पोषण वाटिका बनाये जाने तथा कायाकल्प योजना के कार्य को शीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये।

  बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय कुमार पाण्डेय, पीडी डीआरडीए, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Related posts

रबी फसलों में कीट-रोग का खतरा मडराया, बचाव हेतु एडवाइजरी जारी

zeestarnews

हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावियों का सम्मान समारोह आयोजित

zeestarnews

अपर मुख्य सचिव, उ०प्र० शासन समाज कल्याण अनुभाग-3 लखनऊ के पत्र संख्या

zeestarnews

Leave a Comment