Zee Star News
Breaking News
ताज़ा खबर

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाँदा

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाँदा

 

बांदा, दिनांक 09-05-2026। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण-बांदा श्री सौरव सिंह के अनुसार आज दिनांक 09-05-2026 दिन शनिवार को जनपद मुख्यालय बांदा, बाह्य न्यायालय अतर्रा / बबेरु/नरैनी एवं तहसील मुख्यालयों में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ माननीय जनपद न्यायाधीश-बांदा श्रीमती अल्पना जी द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया। इस लोक अदालत में कुल 119969 वाद सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित किये गये जिसमें कुल मु0 17893411/- अर्थदण्ड वसूल किया गया।

श्रीमती अल्पना-जनपद न्यायाधीश, बांदा द्वारा सिविल व किमिनल के 4 वाद निस्तारित करते हुये रु० 500/- अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। श्री संजीव कुमार सिंह-प्रथम, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, बांदा द्वारा 34 वाद निस्तारित करते हुए रु0 12,57,5,000/- बीमा कम्पनियों द्वारा पीड़ित पक्षों को दिलाया_गया। श्री प्रदीप सिंह, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, बांदा द्वारा पारिवारिक वादों से संबंधित कुल 43 वाद निस्तारित किये गये एवं प्री-लिटिगेशन के 02 वाद निस्तारित किये गये।

डा० विकास श्रीवास्तव-विशेष न्यायाधीश (एस.सी./एस.टी. एक्ट) द्वारा कुल 01 वाद निस्तारित करते हुए रु0 72000/- का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। श्री गगन कुमार भारती-अपर जिला जज (डी.ए.ए.) बांदा द्वारा कुल 01 वाद निस्तारित किया गया। श्री संजय कुमार सिंह-विशेष न्यायाधीश (ई.सी.एक्ट) बांदा द्वारा कुल 142 वाद निस्तारित किये गये। श्री श्रीपाल सिंह-अपर जिला जज (त्वरित) बांदा द्वारा 02 वाद निस्तारित किय गये। साथ ही विद्युत के 6000 वाद प्री-लिटिगेशन स्तर पर निस्तारित किये गये। श्रीमती ज्योत्सना यादव मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बांदा द्वारा 500 चालानो के वाद निस्तारित करते हुये मु० 150000/- अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। श्री अंशुमाली पाण्डेय, सिविल जज (सी०डि०) द्वारा कुल 10 वाद निस्तारित किये गये जिसमें से उत्तराधिकार के 03 वाद निस्तारित करते हुए रुपया 2763849/- के उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किये गये। श्रीमती सौम्या गिरी-प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा कुल 138 वाद निस्तारित करते हुए रु0 83280/- का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। श्री प्रफुल्ल कुमार चौधरी-अपर सिविल जज (सी.डि) द्वारा 01 वाद निस्तारित किया गया। श्रीमती प्रियन्का द्वितीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा कुल 10 वाद निस्तारित करते हुए रु० 900 अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। श्रीमती अर्पिता सिंह-सिविल जज (सी.डि. / त्वरित) द्वारा 20 वाद निस्तारित करते हुए 600 रुपया अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। श्री दिव्यकान्त सिंह राठौर-अपर सी०जे०एम० रेलवे बांदा द्वारा सर्वाधिक 533 वाद निस्तारित करते हुये मु० 499990/- अर्थदण्ड अधिरोपित किये गये। सुश्री आयुशी पाण्डेय-सिविल जज (जू०डि०) बांदा द्वारा उत्तराधिकार के 03 वाद निस्तारित करते हुए मु० 348600/- के उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किये गये। श्री शिवशक्ति हर्ष वर्धन-अपर सिविल जज (जू०डि०) बांदा द्वारा कुल 01 वाद सुलह-समझौते के माध्यम से निस्तारित किये गये। श्री पवन सिंह तोमर, अतिरिक्त सिविल जज (जू०डि० / एफ०टी०सी०-1) द्वारा 04 वाद निस्तारित किये गये। श्री सुधांशु दास, अतिरिक्त सिविल जज (जू०डि०/एफ०टी०सी०) बांदा द्वारा 05 वाद निस्तारित करते हुये 2352710/- एन०आई० एक्ट प्रतिकर की धनराशि दिलायी गयी। श्री मुनि कुमार, सिविल जज जू०डि०- अतर्रा द्वारा 07 वाद निस्तारित कर मु० 12500/- अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। श्री आलोक कुमार वर्मा, न्यायाधिकारी-नरैनी द्वारा 48 वाद निस्तारित कर मु० 5300/- रुपया अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। श्री कौशलकिशोर प्रजापति, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट, बांदा द्वारा लघु वाद व एन०आई०एक्ट से संबंधित कुल 14 वाद निस्तारित करते हुये मु0 2175000/- पीड़ित पक्ष को दिलाया गया व 6650 रुपये का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। श्री सत्यवीर सिंह, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय, बांदा द्वारा लघु वाद व एन०आई०एक्ट से संबंधित कुल 10 वाद निस्तारित करते हुये मु0 22000/- अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया।

सदस्य स्थायी लोक अदालत, बांदा द्वारा 01 वाद निस्तारित किया गया। राजस्व विभाग के सभी न्यायालयों द्वारा कुल 81409 वाद निस्तारित किये गये। उपभोक्ता फोरम द्वारा कुल 05 वाद निस्तारित किये गये। पुलिस विभाग द्वारा, आर०टी०ओ० बांदा व अन्य विभागों द्वारा कुल 35245 वाद निस्तारित किये गये।

बैंक द्वारा कुल 1434 वादों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया गया जिसमें 6,96,00,000/- रुपये कर्जदारों से वसूल किये गये तथा बी०एस०एन०एल० द्वारा 21 वाद निस्तारित करते हुए मु० रु0 88523/- वसूला गया।

राष्ट्रीय लोक अदालत उद्घाटन समारोह में समस्त न्यायिक अधिकारीगण, श्री विमल कुमार सिंह-अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ के साथ श्री रवि शंकर, जिला अग्रणी प्रबन्धक बैंक तथा श्री रामनरेश यादव, श्री राशिद अहमद भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण एवं बैंक अधिकारीगण द्वारा सजीव पौधा व स्मृति चिन्ह भेटकर माननीय जिला जज महोदय व अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया।

सा ही जनपद न्यायालय परिसर में जिला पूर्ति अधिकारी-बांदा, जिला कारागार-बांदा, जिला अस्पताल-बांदा एवं अन्य विभागों द्वारा अपनी-अपनी परियोजनाओं के सम्बंध में लगाये गये स्टॉलों का निरीक्षण मान्नीय जनपद न्यायाधीश महोदया श्रीमती अल्पना, श्री विमल कुमार सिंह-अध्यक्ष, जिला अधिवक्ता संघ, श्रीमान चन्द्रपाल-विशेष न्यायाधीश (भ्र.नि.अधि.), डा० विकास श्रीवास्तव अपर जिला जज, श्रीमान गगन कुमार भारती-अपर जिला जज, श्री संजय कुमार सिंह-अपर जिला जज, श्री प्रदीप कुमार मिश्रा-विशेष न्यायाधीश पॉक्सो, श्री श्रीपाल सिंह-अपर जिला जज एवं समस्त न्यायिक अधिकारीगण द्वारा किया गया

Related posts

किसानों ने जिलाधिकारी को पांच सूत्री मांगों पर विचार करने के लिए अनुरोध किया

zeestarnews

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने में लापरवाही पर आयुक्त सख्त, 5 दिन में निस्तारण के निर्देश

zeestarnews

जिलाधिकारी श्री अमित आसेरी की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में विकास खण्डों में संचालित योजनाओं की बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

Leave a Comment