Zee Star News
Breaking News
ताज़ा खबर

हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत विशाल तिरंगा रैली का आयोजन

 

दिनांक: 13.08.2026

 

“हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत विशाल तिरंगा रैली का आयोजन।

 

शासन के निर्देश पर “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत जनपद में आज एक विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में जनपद के नागरिकों, अधिवक्ताओं, व्यापारियों द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया।

 

रैली का शुभारम्भ जनपद मुख्यालय स्थित ऑक्सीजन पार्क में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया।

 

जिला प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी श्री अमित आसेरी, पुलिस अधीक्षक श्री पलाश बंसल, मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय कुमार पाण्डेय, परियोजना निदेशक श्री राजेश, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री राजेन्द्र सिंह, उप कृषि अधिकारी श्री दिवाकर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

 

रैली का नेतृत्व सदर विधायक श्री प्रकाश द्विवेदी द्वारा किया गया। तिरंगे, झण्डों व राष्ट्र गीत, देशभक्ति गीतों की धुन पर बैंड-बाजों के साथ उत्साहपूर्वक रैली बाबूलाल चौराहा से मूलगंज, महेश्वरी देवी होते हुए स्टेशन रोड से प्रताप चौक में सम्पन्न हुई।

 

इस अवसर पर जनपद के गणमान्य नागरिकों, अधिवक्ताओं तथा अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ ग्राम प्रधानो, स्थानीय कलाकारों एवं विद्यालयों के बच्चों द्वारा भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।

 

भाजपा जिलाध्य क्ष श्री कल्लू सिंह राजपूत, विधायक नरैनी श्रीमती ओममणि वर्मा ने भी रैली में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Related posts

एनजीटी की नियमों की धज्जियां उड़ाते गुप्ता बंधु प्रतिबंधित लिफ्टर चलाकर एनजीटी के नियमों की उड़ाई धज्जियां

zeestarnews

अपर मुख्य सचिव, उ०प्र० शासन समाज कल्याण अनुभाग-3 लखनऊ के पत्र संख्या

zeestarnews

महर्षि बामदेव सभागार कलेक्ट्रेट मे प्रतिवर्ष की भांति पेंशनर दिवस का आयोजन किया गया

zeestarnews

Leave a Comment