जिलाधिकारी के निर्देशन में शनिवार शाम बलखंडीनाका बाजार में अतिक्रमण की समस्या को लेकर व्यापारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई
जिलाधिकारी के निर्देशन में शनिवार शाम बलखंडीनाका बाजार में अतिक्रमण की समस्या को लेकर व्यापारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई
बैठक में बाजार क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण, जाम की स्थिति तथा आम लोगों और राहगीरों को हो रही परेशानियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान व्यापार संघ के पदाधिकारियों एवं अधिकारियों द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों के सामने नगर पालिका की भूमि पर किसी भी प्रकार का सामान नहीं रखेंगे। साथ ही दुकानदारों से सड़क, नाली एवं सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण न करने की अपील की गई, ताकि बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि किसी दुकान के सामने सामान रखा पाया गया अथवा अतिक्रमण किया गया, तो संबंधित दुकानदार के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने कहा कि बाजार को व्यवस्थित, स्वच्छ एवं अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के लिए सभी व्यापारियों का सहयोग आवश्यक है।
बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर, कोतवाल, व्यापार संघ के पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं व्यापारी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर बलखंडीनाका बाजार को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने का संकल्प लिया। व्यापारियों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।