जिला वृक्षारोपण एवं पर्यावरण समिति की बैठक में पौधरोपण स्थलों के सत्यापन कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
बांदा, 25 नवम्बर 2026 मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, बांदा में जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में वृक्षारोपण कार्यों की प्रगति, पौधरोपण स्थलों के सत्यापन तथा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई।
प्रभागीय वनाधिकारी, बांदा द्वारा वृक्षारोपण से भौतिक सत्यापन 10 प्रतिशत से अवगत कराया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त विभागों को निर्देशित किया गया कि समस्त विभाग अपने अपने वृक्षारोपण की सफलता पर विशेष ध्यान दें तथा मृत पौधों के स्थान पर नये जीवित पौधों का रोपण करें ताकि जीवितता प्रतिशत मानक के अनुरूप बनी रहे।
मुख्य विकास अधिकारी, बांदा ने स्पष्ट किया कि सत्यापन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराते हुए अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
मुख्य विकास अधिकारी, बांदा द्वारा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एवं उ0प्र0 प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बांदा को बायो मेडिकल वेस्ट उचित तरीके से निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया गया है। तत्क्रम में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि हमारा मेडिकल वेस्ट बहुत कम निकलता है अतः आवश्यकता नहीं है।
उक्त के अतिरिक्त जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जनपद में स्थित नदियों के 5 कि0मी0 के अन्तर्गत जैविक खेती को बढ़ावा देने हेतु 50 ग्राम पंचातयतें चिन्हित हैं। उक्त ग्राम पंचायतों की मैपिंग का कार्य पूर्ण करते हुए उगायी जाने वाली फसल का पूर्ण विवरण आगामी बैठक में प्रस्तुत करेंगे।
अधिशाषी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग, खण्ड-1 द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि विकास खण्ड-बिसण्डा में मार्ग के किनारे लगभग 1 किमी0 में फैले हुए कूड़ा-कचड़े को हटवाने हेतु अधिशाषी अधिकारी बिसण्डा को निर्देशित करने हेतु अनुरोध किया गया। उक्त अनुपालन करने हेतु अवगत कराया गया कि विभागीय सफाई नायक की सहमति से उसी की लगभग 02 बीघा निजी भूमि पर कूड़ा-कचरा का निस्तारण किया जा रहा है।
मुख्य विकास अधिकारी, बांदा द्वारा समस्त अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका, नगर पंचायत बांदा को निर्देशित किया गया कि अधिक से अधिक छापेमारी कर प्लास्टिक जब्तीकरण एवं जुर्माना वसूलने हेतु निर्देशित किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी, बांदा द्वारा बन्दरों को उचित स्थान पर छोड़ने के साथ साथ कुत्तों को भी उचित स्थान पर छोड़ा जाये जिससे आम जनमानस में डाॅग बाइट की सम्भावना को कम किया जा सके।