दिनांक 20 नवंबर 2026
राष्ट्रीय डिजिटल जीवन पत्र जरूर बनवाएं
कोषागार बांदा से पेंशन प्राप्त कर रहे समस्त पेंशनरो / पारिवारिक पेंशनरों को सूचित किया जाता है कि वे राष्ट्रीय डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 5.0 के अंतर्गत वे अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जनपद के किसी भी कामन सर्विस सेंटर (CSC) से भी भरवा सकते है। जनपद के सभी कामन सर्विस सेंटरो (CSC) को इस संबंध में निर्देश जारी किए गए है। सभी पेंशनरो/पारिवारिक पेंशनरों से अनुरोध है कि उनको अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र भराने हेतु कोषागार कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं है वे स्वयं अपने स्मार्ट फोन / एंडरायड मोबाइल से अथवा अपने नजदीकी कामन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र आनलाइन भर सकते है।
