Zee Star News
Breaking News
ताज़ा खबर

जिला सैनिक कल्याण बंधु की बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा, जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

बाँदा, दिनांक 27 नवम्बर, 2026

 

जिला सैनिक कल्याण बंधु की बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा, जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

 

 

जिलाधिकारी बाँदा श्री अमित आसेरी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक कल्याण बंधु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं प्राप्त प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में पूर्व सैनिकों द्वारा सैनिक कल्याण परिसर में बाहरी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने तथा मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले भंडारों के बाद सैनिक कल्याण परिसर में कूड़ा फेंकने गंदगी एवं कचरे की समस्या को उठाया गया। इस पर परिसर की स्वच्छता बनाए रखने तथा अनावश्यक वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित करने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने पर चर्चा की गई।
बैठक में सेवानिवृत्त सैनिक श्री विश्राम सिंह द्वारा शुक्ला कुआं, बाँदा में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पाइपलाइन कार्य के कारण क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने तथा पेयजल की समुचित व्यवस्था कराने का अनुरोध किया गया। जिलाधिकारी ने इस संबंध में नगर पालिका के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसी प्रकार सेवानिवृत्त सैनिक श्री शिवभजन सिंह ने गैस पाइपलाइन बिछाए जाने के बाद सड़क की मरम्मत न कराए जाने की समस्या से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सड़क की मरम्मत कराए जाने के निर्देश दिए।
बैठक में श्रीमती रन्नो देवी द्वारा नगर पालिका कर्मियों द्वारा उनकी दो गायों को ले जाने के संबंध में शिकायत की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्रकरण की जांच कराते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने तथा गायों को वापस दिलाने के संबंध में निर्देशित किया।

Related posts

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने जनपद बांदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विसंडा पर कार्यरत वार्ड बॉय द्वारा शराब पीकर ड्यूटी करने तथा अधिकारियों के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए वायरल वीडियो का लिया संज्ञान

zeestarnews

नई श्रम संहिताओं के लागू होने से श्रमिकों और सेवायोजकों को मिलेगा लाभ

zeestarnews

जिलाधिकारी ने कालिंजर को पर्यटक स्थल के विकास के लिए दिया दिशा निर्देश

zeestarnews

Leave a Comment