आयुक्त ने एक करोड़ से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की, विलंबित परियोजनाओं को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
आयुक्त, चित्रकूटधाम मण्डल, बाँदा श्री अजीत कुमार की अध्यक्षता में कार्यालय आयुक्त सभागार, बाँदा में एक करोड़ से अधिक लागत की अपूर्ण / निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में मण्डल के चारों जनपदों – बाँदा, चित्रकूट, महोबा एवं हमीरपुर की कुल 343 परियोजनाओं की समीक्षा की गई। इनमें से 256 परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, 87 निर्माणाधीन हैं तथा 21 परियोजनाएं विलंबित पाई गईं। कुल स्वीकृत लागत 19,540.63 करोड़ रुपये है, जिस पर 99% वित्तीय प्रगति प्राप्त हुई है।
आयुक्त महोदय द्वारा विभागवार समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि –
– विलंबित 21 परियोजनाओं को प्राथमिकता पर निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराया जाये।
– यूपी प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन की 9 तथा ग्रामीण अभियंत्रण सेवा की 4 विलंबित परियोजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जाये।
– निर्माण कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाये तथा कार्यों का नियमित स्थलीय निरीक्षण किया जाये।
– धनराशि अवमुक्त होने के बाद भी धीमी प्रगति वाले कार्यों में तेजी लाई जाये।
बैठक में चित्रकूट हवाई पट्टी विस्तार (90%), डिफेंस कॉरिडोर चित्रकूट नोड बाउंड्रीवाल (80%), रायपुरा पेयजल योजना (96%) सहित अन्य बड़ी परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई तथा इन्हें समय पर पूर्ण करने पर जोर दिया गया।
बैठक में लोक निर्माण, सिंचाई, जल निगम, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, सेतु निगम, यूपीडा, आवास विकास सहित सभी कार्यदायी संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।