
दिनांक : 27 नवम्बर, 2026
जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न, उद्यमियों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश
जिलाधिकारी बाँदा श्री अमित आसेरी की अध्यक्षता में महर्षि बामदेव सभागार, कलेक्ट्रेट बाँदा में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें विगत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि के साथ ही मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना और एक जनपद एक उत्पाद मार्जिन मनी योजना की समीक्षा की गई तथा बैंकों में लंबित सभी आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। बैठक में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के अंतर्गत हुए एमओयू की प्रगति और निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा करते हुए शेष प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ़ में पानी की अनुपलब्धता, साफ-सफाई व सड़क-नालियों की मरम्मत, प्रवेश द्वार पर बोर्ड व गेट लगाने, रिक्त भूमि पर कॉम्प्लेक्स / मॉल स्थापित करने, भूखण्डों पर कब्जा दिलाने तथा विद्युत लाइन ऊँचा कराने एवं ग्रामीण औद्योगिक आस्थान, पुलिस लाइन के सामने बाँदा में लगी लाइट्स के खराब होने व साफ-सफाई जैसे उद्यमियों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय प्रबन्धक, यूपीसीडा को अगली बैठक से पूर्व व्यक्तिगत रुचि लेकर निस्तारण सुनिश्चित करने तथा जल निगम से समन्वय कर पानी की समस्या का शीघ्र समाधान कराने एवं अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका को अपने स्तर से निस्तारित करने के निर्देश दिए।
