Zee Star News
Breaking News
अन्यजीवन शैलीज्योतिषदेश-विदेशमनोरंजनवातावरणसोशल वायरलस्वास्थ्य और फिटनेस

IIT के 55 वें दीक्षांत में उत्साहित दिखे स्डूडेन्ट्स: कानपुर के दो स्टूडेंट्स को किया गया सम्मानित, 51 श्रेणियों में दिए गए अवार्ड और मेडल, 21 को उत्कृष्ट पीएचडी थीसिस अवार्ड भी दिए

Hindi NewsLocalUttar pradeshKanpurTwo Students Of Kanpur Were Honored, Awards And Medals Were Given In 51 Categories, Excellent PhD Thesis Award Was Also Given To 21. Kanpur

कानपुर31 मिनट पहले

कॉपी लिंकIIT के दीक्षांत समारोह के बाद जश्न मनाते पुरस्कार विजेता - Dainik Bhaskar

IIT के दीक्षांत समारोह के बाद जश्न मनाते पुरस्कार विजेता

आईआईटी कानपुर में बुधवार को 55 वें दीक्षांत समारोह की मेजबानी की। इस समारोह में मुख्य अतिथि नारायण हेल्थ के संस्थापक और अध्यक्ष डॉ. देवी प्रसाद शेट्टी थी। वो ऑनलाइन माध्यम से इस दीक्षांत समारोह में जुडी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ राधाकृष्णन के कोप्पिल, अध्यक्ष, बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (बीओजी) ने की। समारोह में स्टूडेंट्स को डिग्री और मेडल दिए गए। जहां डिग्री और मेडल पाए स्टूडेंट्स के चहेरों पर उत्साह देखने को मिला। वहीं दूसरी तरफ शहर के दो होनहारों ने भी अपना दबदबा बनाए रखा। शहर के छात्र प्रतीक यादव जिन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की है उनको डायरेक्टर गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। शहर के ही अतिन विक्रम सिंह को रतन स्वरुप मेमोरियल से सम्मानित किया गया। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के छात्र शाश्वत गुप्ता को प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। प्रियदर्शी सिंह को डायरेक्टर गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। कोप्पर्थी वेंकट स्रता को बेस्ट ऑलराउंडर गर्ल्स स्टूडेंट के अवार्ड से सम्मानित किया गया। इन छात्रों के अलावा कई अन्य छात्रों को इस पहले भाग में डिग्रियां दी गई।

संस्थान दीक्षांत समारोह के दिन कामयाबी का जश्न मनाते है: निदेशक प्रो अभय करंदीकरआईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो अभय करंदीकर ने स्टूडेंट्स से अपने संबोधन में कहा, दीक्षांत समारोह एक ऐसा अवसर है जिसका सभी स्टूडेंट्स बेसब्री से इंतजार करते है। यह संस्थान के लिए भी एक महत्वपूर्ण अवसर होता है, क्योंकि इस दिन, हम एक और बैच की कामयाबी का जश्न मनाते है। जो देश और समाज के लिए अधिक से अधिक अच्छा करने के लिए अकादमिक दुनिया से बाहर असल व्यवहारिक दुनिया में जा रहे होते है। हर साल की तरह, मैं ग्रेजुएट छात्रों और पुरस्कार विजेताओं के लिए शुभकामनाएं देता हूं। मुझे उम्मीद है कि वे हमारे संस्थान में सिखाए गए मूल्यों को विकसित करना जारी रखेंगे, और बेहतर इंसान बनेंगे।

दीक्षांत समारोह के बाद जश्न मनाते स्टूडेंट्स

दीक्षांत समारोह के बाद जश्न मनाते स्टूडेंट्स

ऑनलाइन माध्यम से जुड़ी मुख्य अतिथिमुख्य अतिथि के रूप में ऑनलाइन उपस्थित दर्ज करवाते हुए डॉ देवी प्रसाद शेट्टी ने स्टूडेंट्स को सम्बोधित करते हुए कहा, सबसे पहले, आज के दिन डिग्री और पुरस्कार प्राप्त करने वालों को बहुत बहुत बधाई। मुझे इस शुभ अवसर का हिस्सा बनकर खुशी हो रही है, जहां हम सकारात्मक बदलाव लाने के संकल्प के साथ दुनिया में बदलाव करने वालों का एक और जत्था देख रहे हैं। अभिनव अनुसंधान और अत्याधुनिक तकनीक की बात करें तो आईआईटी कानपुर हमेशा से अग्रणी रहा है। इतने वर्षों से कई जीवन रक्षक चिकित्सा नवाचारों और पहलों का नेतृत्व किया है। मुझे उम्मीद है कि आज डिग्री प्राप्त करने वाले छात्र उन्हीं आदर्शों को प्रतिबिंबित करेंगे जो आईआईटी कानपुर में पैदा हुए और इस दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने की कोशिश करेंगे।

5 वर्षीय यूजी कार्यक्रम के विजेता कानपुर के प्रतीक यादव को डायरेक्टर गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

5 वर्षीय यूजी कार्यक्रम के विजेता कानपुर के प्रतीक यादव को डायरेक्टर गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

इस साल इनको मिली डिग्रियांइस साल कुल 1360 छात्रों को डिग्री प्राप्त हुई है, जिनमें से 116 पीएचडी से, 10 एमटेक-पीएचडी (संयुक्त डिग्री), 144 एमटेक से, 556 बीटेक से, 53 एमबीए से हैं, 14 एम.डेस (M.Des) से हैं, 25 MS (रिसर्च द्वारा), 40 PGPEX-VLFM से हैं, 144 MSc (2 वर्षीय कोर्स) से हैं, 24 डबल मेजर से हैं, 108 डुअल डिग्री से हैं, 21 MS-PD (MS दोहरी डिग्री का हिस्सा) और 105 बी.एस. से है।

स्टूडेंट्स को संबोधित करते IIT के निदेशक प्रो अभय करंदीकर

स्टूडेंट्स को संबोधित करते IIT के निदेशक प्रो अभय करंदीकर

54 वें दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी आए थेआपको बता दें पिछले साल दिसंबर के महीने में संस्थान ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को मुख्य अतिथि के रूप में स्वागत किया, साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। हाइब्रिड मोड में आयोजित पिछले साल के दीक्षांत समारोह में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों के साथ बातचीत की, संस्थान के कार्यों पर चर्चा की और उनके साथ विचारों को देश की जनता के साथ साझा किया था।

शाश्वत गुप्ता को प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

शाश्वत गुप्ता को प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

51 श्रेणियों में दिए गए अवार्डकार्यक्रम में स्नातक करने वाले छात्रों को अध्यक्ष, सीनेट द्वारा डिग्री प्रदान की गई। डिग्रियों के अलावा 51 श्रेणियों के अवार्ड और मेडल दिए गए, जबकि कुल 21 छात्रों को उत्कृष्ट पीएचडी थीसिस अवार्ड से सम्मानित किया गया।

निदेशक प्रो अभय करंदीकर ने डॉ राधाकृष्णन के कोप्पिल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया

निदेशक प्रो अभय करंदीकर ने डॉ राधाकृष्णन के कोप्पिल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया

ब्लॉकचेन डिग्रियां दी गईपिछले साल प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आईआईटी कानपुर में अपनी तरह की पहली ब्लॉकचेन डिग्री पहल की शुरुआत की थी। यह नेशनल ब्लॉकचैन प्रोजेक्ट के तहत CRUBN, एक आईआईटी कानपुर-इनक्यूबेटेड कंपनी द्वारा विकसित अनूठी इन-हाउस तकनीक है। इसी तकनीक का उपयोग हाल ही में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2022 के पुरस्कार विजेताओं को प्रमाण पत्र जारी करने के लिए किया गया है।

खबरें और भी हैं…

Related posts

समीक्षा अधिकारी पद पर चयन होने पर कोटि कोटि बधाई व उज्ज्वल भविष्य की कामनाएँ

zeestarnews

जिलाधिकारी बांदा ने कुपोषण की रोकथाम एवं बचाव हेतु 100 बच्चों को सुपर किट का वितरण किया

zeestarnews

नव भारतीय शिववाहतुक संगठन एवं भाजपा ट्रान्सपोर्ट खेल के अध्यक्ष हाजी अरफात शेख का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया

zeestarnews

Leave a Comment