Zee Star News
Breaking News
अन्यजीवन शैलीज्योतिषदेश-विदेशमनोरंजनवातावरणसोशल वायरलस्वास्थ्य और फिटनेस

कुशीनगर के पड़रौना में 30 जून को लगेगा रोजगार मेला: 18 से 35 साल के बीच में होनी चाहिए अभ्यर्थियों की उम्र

कुशीनगरकुछ ही क्षण पहले

कॉपी लिंक

जिले में सेवायोजन कार्यालय एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कुशीनगर द्वारा कल यानी 30 जून को रोजगार मेला लगेगा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कुशीनगर के परिसर में एक दिवसीय ऑनलाइन और आफलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के कम्पनियों के भर्ती अधिकारी उपस्थित में होंगे। जिसके लिए अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया है। हाईस्कूल, इण्टर, आई०टी०आई०, डिप्लोमा इत्यादि उत्तीर्ण तथा 18 से 35 आयु के अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकते हैं।

जिला सेवायोजन अधिकारी मेले के बारे में जानकारी देते हुए।

जिला सेवायोजन अधिकारी मेले के बारे में जानकारी देते हुए।

कई पदों के लिए होगा साक्षात्कार

जिले में युवाओं के लिए सेवायोजन व राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान द्वार एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन कल कराया जाएगा जिसमें हाईस्कूल, इण्टर, आई०टी०आई०, डिप्लोमा इत्यादि उर्तीण तथा 18 से 35 आयु के अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकते हैं। रोजगार मेले में जे०बी०एस० इण्डिया प्रा०लिए, सिडेक इण्डिया प्रा०लि०, हिमालया इम्पैक्ट मैनेजमेन्ट प्रा०लि० इत्यादि कम्पनियां प्रतिभाग करेगी। जिसमें विभिन्न पदों जैसे प्रोड्क्सन इन्जीनियर, कम्प्यूटर आपरेटर, एकाउन्टेन्ट, आरो टेक्निसियन, सेल्स मैनेजर, स्टोर इंचार्ज आदि की ऑनलाइन परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती की प्रक्रिया जिम्मेदार अधिकारियों के देखरेख में पूरी की जाएगी।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान।

अभ्यर्थियों का आनलाइन आवेदन करना अनिवार्य

इस रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को जिला रोज़गार सहायक अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि सबसे पहले सेवायोजन विभाग के वेबपोर्टल sewayojan.up.nic.in पर अपने आई० डी० पासवर्ड से लागईन करना होगा। जिसके बाद सम्बन्धित कम्पनी में अपनी योग्यतानुसार आनलाइन आवेदन कर मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। केवल आनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थी ही रोजगार मेले में प्रतिभाग कर पायेगें।

सभी अभ्यर्थी अपनी समस्त शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, फोटो, बायोडाटा एवं स्मार्ट फोन (एनड्रायड फोन) इत्यादि के साथ पूर्वान्ह 10:00 बजे राजकीय आई०टी०आई० पडरौना के परिसर में उपस्थित होकर रोजगार मेले सम्मिलित हो सकते है। इस मेले की सम्पूर्ण प्रकिया पूर्णतः निशुल्क है। रोजगार मेले में आने हेतु कोई यात्रा व्यय देय नहीं है।

खबरें और भी हैं…

Related posts

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

zeestarnews

आजाद नगर (भाबरा) की ग्राम पंचायत बरझर टँकी स्टेडियम मैदान पर दो दिवसीय क्षेत्रीय सांसद कप विकास खण्ड स्तरीय क्रिकेट एवं कब्बडी प्रतियोगिता का शुभारंभ

zeestarnews

पुलिस अधीक्षक बांदा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के तत्वाधान में बाल अपराधों की रोकथाम के संबंध में की गयी मासिक समीक्षा बैठक

zeestarnews

Leave a Comment