Zee Star News
Breaking News
अन्य

बिजली अन्ना जानवर राशन खाद्यान्न की समस्या को लेकर ग्रामीणों के साथ समाजसेवी ने किया एक दिवसीय धरना

*बिजली अन्ना जानवर राशन खाद्यान्न की समस्या को लेकर ग्रामीणों के साथ समाजसेवी ने किया एक दिवसीय धरना

पूरा मामला जनपद बांदा के तहसील बबेरू अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों का है जिसको लेकर आज क्षेत्रीय समाजसेवी पीसी पटेल जनसेवक की अगुवाई में किसानों की मूलभूत समस्याओं को लेकर एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करते हुए उपजिलाधिकारी बबेरू को सौंपा ज्ञापन
ग्राम पंचायत वेर्राव के में अक्सर लो बोल्टज से क़ृषि कार्य बाधित, तथा केरोसिन तेल ना मिलने वह विद्युत सप्लाई बाधित होने से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त है तथा क्षेत्र में अन्ना जानवरों से किसान बहुत ही परेशान निराश हैं क्योंकि अन्ना जानवर किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं एवं राहगीरों को आए दिन घटना का शिकार बना रहे हैं साथ ही वर्तमान में खाद्यान्न विभाग कोटेदार किसानों को परेशान कर रहे हैं एक तरफ समाजसेवी ने गौशाला संचालकों से मुलाकात कर बात की तो उन्होंने बताया कि अभी तक हमारे पूर्व का भुगतान अवशेष है हम कब तक उधार लेकर अन्ना जानवरों की व्यवस्था कराएं भुगतान को लेकर भी जनसेवक ने अधिकारियों से वार्ता की साथ ही समाजसेवी का कहना है कि कोई भी जानवर सड़कों एवं खेतों में अन्ना ना घूमने पाए यह शासन और प्रशासन के एक अहम पहल व योजना में शामिल है फिर भी जिम्मेदार लोग अपनी नाकामी छिपाने को अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों को गुमराह कर रहे हैं इन सभी समस्याओं को लेकर

उपजिलाधिकारी बबेरू से किसानों को निजात दिलाने की मांग की है

कुछ ग्रामीणों ने बताया कि विधुत विभाग के कर्मचारी बिना पैसे के कार्य नहीं करते हैं विधुत विभाग के यस डी ओ बबेरू ने मामला को गम्भीरता से लेकर समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया है इस दौरान समाजसेवी पीसी पटेल जनसेवा विपिन कुशवाहा राघवेंद्र कुशवाहा राजू कुशवाहा विनीत कुशवाहा रणजीत सिंह नंदकिशोर नंदू रणविजय सिंह सुनील पटेल रोहित वर्मा श्याम वर्मा राधेश्याम कोटार सहित आधा सैकड़ा लोग मौजूद रहे

Related posts

सहायक निदेशक मत्स्य बांदा ने बताया है कि सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में मत्स्य विभाग के अन्तर्गत निषादराज बोट सब्सिडी

zeestarnews

*प्राथमिक विद्यालय खुरहंड मे सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी बाँदा ने किया औचक निरीक्षण निर्माण संबंधी कार्यों को पूरा कराने का दिया आश्वासन

zeestarnews

दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाने हेतु सप्ताह में सोमवार के अतिरिक्त प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को भी दिव्यांग बनवा सकेंगें प्रमाण पत्र

zeestarnews

Leave a Comment