Zee Star News
Breaking News
अन्य

राष्ट्रीय विकलांग पार्टी बांदा जिलाधिकारी बांदा को सौंपा ज्ञापन होगी अपने अधिकारों की बात

*राष्ट्रीय विकलांग पार्टी बांदा*

               सभी सम्मानित विकलांग भाई एवं बहनों तथा राष्ट्रीय विकलांग पार्टी बांदा के पदाधिकारियों को पुनः याद दिलाना चाहता हूं कि एक वर्ष पहले 1 अक्टूबर 2021से 6 अक्टूबर 2021तक अशोक लाट कचहरी चौराहा बांदा में धरना प्रदर्शन कर 6 सूत्री मांगों को लेकर जिलाधिकारी महोदय बांदा को ज्ञापन सौंपा गया था जिसमें जिलाधिकारी महोदय जी ने बांदा के सभी विकलांग भाई बहनों के अन्त्योदय राशनकार्ड एक माह के अंदर जारी करने की बात कही थी। आज़ से एक वर्ष तथा एक माह पूरे हो चुके हैं। लेकिन अभी तक जिले में किसी भी विकलांग भाई बहन का अंत्योदय राशन कार्ड नहीं बना है।

              अतः सभी विकलांग भाई बहनों से अनुरोध है कि जिलाधिकारी महोदय बांदा को उनका वादा याद दिलाने हेतु दिनांक 11-11-2022 दिन शुक्रवार समय सुबह 11 बजे अशोक लाट कचहरी चौराहा बांदा में उपस्थित होकर ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय जी सौंपकर उनका पूर्व में किए गए वादे को याद दिलाने में मदद करें तो महान दया होगी।।

*नोट* सभी विकलांग भाई बहनों एवं पदाधिकारियों से निवेदन है कि आप अपने नजदीकी विकलांग भाई बहनों को फ़ोन के माध्यम से सूचित कर दें और साथ में लाने का भी काम करें तो अति कृपा होगी।।

                            *निवेदक*

                         *श्रीराम प्रजापति*

Related posts

जिलाधिकारी श्री नगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया है कि मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन एकीकरण अनुभाग लखनऊ द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार दिनांक 29 अक्टूबर 2024 को **लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल* के जन्म दिवस के अवसर को *राष्ट्रीय अखंडता दिवस* के रूप में मनाया

zeestarnews

उ०प्र० पर्व हमारी संस्कृति-हमारी पहचान “संस्कृति उत्सव 2024-25” के अन्तर्गत जनपद स्तर के चयनित कलाकारो की प्रतियोगिता मण्डलीय मुख्यालय पर दिनांक 17.01.2025 को कराये जाने विषयक।

zeestarnews

जल योद्धा उमा शंकर पांडे के नेतृत्व में एक बार फिर गरीबों को कपड़े कंबल स्वेटर वितरित किए गए पदम श्री से सम्मानित उमा शंकर पांडे समाज के कामों में है अग्रणी

zeestarnews

Leave a Comment