Zee Star News
Breaking News
अन्य

पूर्व पंचवर्षीय योजनाओं के कार्यों को दिखाकर सरकारी धन का बंदरबांट किया जा रहा है अधिकारी मौन

 

 

 

*स्लग /पूर्व पंचवर्षीय के निर्माण को वर्तमान में दिखाकर,सरकारी धन का बंदरबांट अधिकारियों को नही है जानकारी, जिम्मेदार कर रहे बंटाधार,बी डी ओ ने कहा जॉच उपरांत कार्यवाही*

 

 

एंकर /कमासिन/ बांदा/उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में आए दिन अनियमितताओं का माजरा कहीं न कहीं देखने को मिल जाता है। बता दे की इसी के चलते एक और मामला सामने आया है। बताते चले कि यह पूरा मामला जनपद बांदा के विकासखंड कमासिन अंतर्गत ग्राम पंचायत चकरेही से है जहां पर काफी सारी अनियमितताएं नजर आई, वही इसी के चलते गांव के लोग भी काफी मायूस नजर आए। जब जानकारी की गई तो पता चला कि यहां के जिम्मेदार लोग किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी नहीं निभा रहे ऊपर से अनियमितताएं और फैलाते हैं। वहीं आपको बताते चले कि इस ग्रामपंचायत के पशु बाड़े में चरही निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ पशुओं के रख रखाव की भी व्यवस्था नहीं है। अन्य जानकारियों के अनुसार सचिवालय में बने प्रधान कक्ष, रोजगार सेवक कक्ष, पंचायत सहायक कक्ष में भूसा भरा हुआ है । वहीं इससे जुड़ा ये मामला भी सामने आया है कि ग्राम पंचायत चकरेही के दलपा पुरवा में आंगनवाड़ी के सामने नाली मरम्मत कार्य व पटाव दिखाकर फर्जी तरीके से धन आहरण भी किया गया है। वहीं गांव के क्षेत्रवासी परेशान भी है और निराश भी हैं। देखना यह है की इतनी सारी अनियमितताओं के चलते उच्च अधिकारियों की कैसी कार्यवाही होगी और क्या ऐसे ही जिम्मेदार लोग सरकारी पैसे का गलत इस्तेमाल करते रहेंगे और सरकार का नाम बदनाम करते रहेंग

Related posts

विशेष टीकाकरण पखवाडा जिला समन्वय समिति (फाइलेरिया) की बैठक जिलाधिकारी बांदा श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्य की प्रभावी तौर पर माॅनीटरिंग की जाए

zeestarnews

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

zeestarnews

असहनीय दर्दनाक हृदय विदारक दुर्घटना* ….

zeestarnews

Leave a Comment