Zee Star News
Breaking News
Breaking News

चक्की का पट्टा खिंचवाते समय बालक का दाहिना हाथ कटा

*चक्की का पट्टा खिंचवाते समय बालक का दाहिना हाथ कटा

 *रानीदुर्गावती मेडिकल कालेज बांदा में कराया गया भर्ती*

कमासिन बांदा कमासिन से 13 किलोमीटर दूर कठार में स्थित चक्की का पट्टा खींचते समय अचानक इंजन की स्टार्ट हो जाने पर 11 वर्षीय बालक का हाथ पट्टे की चपेट में आने से कट गया। खबर के अनुसार आज दोपहर 2 बजे अर्जुन पुत्र बद्री निषाद के पुत्र दिनेश उम्र 26 वर्ष अपने कारखाने चक्की चलाने के लिए लवकुश पुत्र रामसिंह निवासी कठार उम्र 11 वर्ष को लिवाकर गया जहां पर इंजन स्टार्ट करने हेतु लवकुश से पट्टा खिंचवा रहा था उसी दौरान इंजन स्टार्ट हो गया और लवकुश पट्टे के चपेट में आ गया जिससे उसका दाहिना हाथ पट्टे की लपेट में आने से कट कर अलग हो गया। परिजनों को सूचना मिलने पर आनन फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कमासिन ले गए जहां पर बालक की गंभीर अवस्था को देखते हुए डॉक्टरों ने रानीदुर्गावती मेडिकल कॉलेज बांदा रेफर कर दिया। मरीज की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Related posts

आखिर दीपक गुप्ता को विकास प्राधिकरण द्वारा क्यों बनाया जा रहा है भूमाफिया

zeestarnews

बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण मवई गांव के ग्रामीण अधिकारी मौन जिम्मेदारों ने पल्ला झाड़ा

zeestarnews

एम्बुलेंस ड्राइवर की मनमानी से घायलों की की हो रही है असमय मौत आखिर इन पर कार्यवाही कब होगी

zeestarnews

Leave a Comment