सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि भारत निर्वाचन आयोग द्धारा नियत कार्यक्रम के अनुसार अर्हता दिनांक 01-01-2023 के आधार पर विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 09 नवम्बर, 2022 से 08 दिसम्बर, 2022 तक की अविध में समस्त मतदान केन्द्रों (पदाभिहित स्थलों) पर नियुक्त पदाभिहित अधिकारियो/बी0एल0ओ0 द्धारा दावे/आपत्तियां प्रारूप-6, 6क, 7, 8 तथा 6 ख (आधार एकत्रीकरण हेतु) में प्राप्त किये जा रह है। उक्त अभियान में सभी अर्ह महिलाओं एवं 18-19 वर्ष आयु के युवा व्यक्तियों के नाम नामावली में सम्मिलित करने के उददेश्य से दिनांक 04-12-2022 (रविवार) को पूर्वान्ह 10-00 बजे से अपरान्ह 4-00 बजे तक जनपद के समस्त मतदेय स्थलों मे चतुर्थ विशेष अभियान का आयोजन कराया जा रहा है।
जनपद के समस्त अर्ह महिलाओं/दिव्यांगो/18-19 वर्ष आयु के व्यक्तियों से अपील की जाती है कि वे कृपया उपरोक्त अवधि में मतदाता सूचियों का निरीक्षण कर लें, यदि किसी अर्ह व्यक्ति जो दिनांक 01 जनवरी, 2023 को 18 वर्ष या उससे अधिक आयु का हो, परन्तु उसका नाम मतदाता सूची में दर्ज न हो तो वह प्ररूप-6 में, किसी प्रविष्ठि में संशोधन हेतु प्रारूप-8 में अपना आवेदन सम्बन्धित पदाभिहित स्थल पर नियुक्त पदाभिहित आफिसर/बूथ लेबिल अधिकारी के समक्ष अथवा सम्बन्धित क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय/मतदाता पंजीकरण केन्द्र में प्रस्तुत कर सकते हैं। समस्त मतदाताओं की सुविधा हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय में नियंत्रण कक्ष/हेल्पलाइन नम्बर-05192-285795 एवं 9454418040 संचालित है, पर कोई भी मतदाता इस संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उक्त पुनरीक्षण अभियान में विधान सभा निर्वाचक नामावलियों को अद्यावधिक शुद्ध एवं सही तैयार कराने के लिए जिले के समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों एवं समाजसेवी संस्थाओं तथा नागरिकों से सहयोग अपेक्षित है।
अतः समस्त अर्ह मतदाता चतुर्थ विशेष अभियान दिनांक 04-12-2022 (रविवार) को अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने का कष्ट करें।
दिनांक:- 03-12-2022
उप जिला निर्वाचन अधिकारी,
बाॅदा।
कार्यालय, जिला निर्वाचन अधिकारी, बाॅदा।
संख्याः- 2169 /निर्वाचन-वि0सं0पुनरीक्षण-2022 दिनांक 03 दिसम्बर, 2022
प्रतिलिपिः-मा0 रोल प्रेक्षक/आयुक्त महोदय, चित्रकूटधाम मण्डल, बाॅदा के सादर अवलोकनार्थ प्रेषित।
2-जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी महोदया के सादर अवलोकनार्थ।
3-अध्यक्ष/मन्त्री समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल जनपद बाॅदा को तद्नुसार सूचनार्थ एवं इस
अनुरोध के साथ कि उक्त विशेष अभियान में सम्बन्धित मतदेय स्थल के बी0एल0ए0 को भी
उपस्थित होने के लिए सूचित करने का कष्ट करें।
4-समस्त उप जिलाधिकारी (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी)/एवं समस्त सहायक निर्वाचक
रजिस्ट्रीकरण अधिकारी जनपद बाॅदा को आवश्यक अपेक्षित कार्यवाही एवं व्यापक प्रचार-प्रसार
किये जाने एवं इस निर्देश के साथ िकवह विशेष अभियान के दिनांक 04-12-22 में कम से कम
50-50 बूथों का स्थलीय निरीक्षण करे ।
5-समस्त खण्ड विकास अधिकारी/अधिशासी अधिकारी (स्थानीय निकाय) जनपद बाॅदा को इस
आशय से प्रेषित कि उक्त विशेष अभियान के सम्बन्ध में अपने सम्पूर्ण क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार
कराना सुनिश्चित करें।
6-जिला विद्यालय निरीक्षक बांदा/नोडल अधिकारी (स्वीप) को तद्नुसार सूचनार्थ एवं स्वीप के
अन्तर्गत व्यापक प्रचार-प्रसार कराने हेतु।
7-जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बांदा को तद्नुसार सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु।
8-जिला सूचना अधिकारी, बाॅदा को 10 अतिरिक्त प्रतियों सहित इस आशय से प्रेषित कि उक्त
