Zee Star News
Breaking News
मनोरंजन

पुलिस लाइन पर चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता

*➡️पुलिस लाइऩ बांदा क्रिकेट ग्राउंड में चल रही 23वीं अन्तर्जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन आयोजित मैच में बांदा पुलिस, महोबा पुलिस को 08 विकेट से मात देकर पहुंची सेमीफाइनल में ।*

*➡️बांदा और महोबा के बीच आयोजित क्रिकेट मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए महोबा पुलिस ने 20 ओवरों में बनाये 119 रन । पुलिस अधीक्षक बांदा की कप्तानी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांदा पुलिस की टीम ने मात्र 02 विकेट गवांते हुए मैच को आसानी से जीता ।*

*➡️पुलिस अधीक्षक ने नाबाद रहते हुए बनाये 24 रन, वहीं कां0 अवधेश ने 65 रनों की खेली ताबड़तोड़ पारी ।*

*➡️कल दिनांक 04.12.2022 को प्रयागराज व कौशांबी तथा बांदा व चित्रकूट के बीच खेला जायेगा प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच ।*

*विवरण-* दिनांक 02.12.2022 पुलिस लाइन बांदा क्रिकेट ग्राउंड में चल रही 23वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन आज दिनांक 03.12.2022 को 02 मैच आयोजित किए गए । पहला मैच चित्रकूट और प्रतापगढ़ के बीच खेला गया जिसमें चित्रकूट ने प्रतापगढ़ को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली । आज दूसरा मैच बांदा व महोबा के बीच आयोजित किया गया जिसमें पुलिस अधीक्षक श्री अभिनंदन की कप्तानी में बांदा पुलिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया । पहले बल्लेबाजी करते हुए महोबा की टीम 20 ओवरों में 119 रन ही बना पाई । लक्ष्य का पीछा करते हुए बांदा पुलिस ने 04 ओवर शेष रहते ही 02 विकेट खोकर मैच को जीत लिया । बांदा की ओर से पुलिस अधीक्षक बांदा श्री अभिनंदन नें नाबाद 24 रन व कां0 अवधेश ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 65 रन बनाये । अवधेश को अर्धशतकीय पारी के लिए उन्हे मैच ऑफ द मैच चुना गया । इसी जीत के साथ बांदा सेमीफाइनल में पहुंच गयी जहां कल उसका समना चित्रकूट से होगा । वहीं दूसरा सेमीफाइनल मैच प्रयागराज व कौशांबी के बीच खेला जायेगी । प्रतियोगिता का फाइनल मैच दिनांक 04.12.2022 को खेला जायेगा ।

Related posts

अतर्रा के हिंदू इंटर कालेज में फुटबाल प्रतियोगिता

zeestarnews

आज उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रमुख पदाधिकारियों की कार्यशाला *संवाद का* आयोजन बासु गेस्ट हाउस के हॉल में किया गया

zeestarnews

मरीजों के लिये किसी अभिशाप से कम नहीं चिकित्सकों के पास बैठे दलाल

zeestarnews

Leave a Comment