Zee Star News
Breaking News
अन्यवातावरणसोशल वायरल

जिलाधिकारी बांदा श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में बेसिक शिक्षा से सम्बन्धित जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति/निपुण भारत मिशन, जिला टास्क फोर्स (एम0डी0एम0)की बैठक सम्पन्न हई

 

 

बांदा, 06 दिसम्बर, 2022-

जिलाधिकारी बांदा श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में बेसिक शिक्षा से सम्बन्धित जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति/निपुण भारत मिशन, जिला टास्क फोर्स (एम0डी0एम0)की बैठक सम्पन्न हई। बैठक मे जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि प्रेरणा प्रणाली के अन्तर्गत अधिकारियों द्वारा विद्यालयों का किये जा रहे निरीक्षण में अध्यापकों की विद्यालयों मे समय से उपस्थिति एवं शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार व बच्चों की विद्यालयों में उपस्थिति को अवश्य चेक किया जाए। उन्होंने निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत कक्षा-1 से 3 तक के बच्चों में भाषा व गणित के ज्ञान को बढाने पर जोर देते हुए निर्देश दिये कि इन विषयों में कमजोर बच्चों का विद्यालयवार डाटा तैयार किया जाए तथा ऐसे बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक में बताया गया कि निपुण भारत मिशन केे अन्तर्गत 1725 विद्यालयों सरल ऐप के माध्यम से बच्चों की परीक्षा भी करायी गयी है। बैठक में समीक्षा के दौरान खण्ड शिक्षाधिकारी नरैनी के कार्यों में कमी पाये जाने पर चेतावनी देतु हुए कार्यों में सुधार करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने खण्ड शिक्षा अधिकारियों एवं ए0आर0पी0 को निर्देश दिये कि जिन विद्यालयों में उनके द्वारा निपुण भारत अभियान के अन्तर्गत शिक्षा की गुणवत्ता को देखा जा रहा है, इन विद्यालयों का नियमित रूप से निरीक्षण कर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होना चाहिए अन्यथा कमी पाये जाने पर उनके विरूद्ध कडी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी प्राथमिक विद्यालयों में पढने वाले बच्चों के अभिभावकों की प्रत्येक माह अध्यापकों एवं अभिभावकों की मीटिंग अवश्य करायी जाए, जिसमें ग्राम प्रधान, बी0डी0ओ0, एस0डी0एम0 एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाए। उन्होंने स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत छूटे हुए बच्चों का विद्यालयों में पंजीकरण कराये जाने की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि एक भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित नही रहने पाये। बैठक में बताया गया कि बच्चो को शत्-प्रतिशत पुस्तकों का वितरण करा दिया गया है।

जिलाधिकारी ने बच्चों की यूनीफार्म की डी0बी0टी0 के द्वारा धनराशि हस्तान्तरण किये जाने हेतु शेष बचे आधार फीडिंग तत्काल कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंनेे बालिका शिक्षा पर विशेष ध्यान रखने हेतु कस्तूरबा गांधी विद्यालयों को उच्चीकरण कर निर्माण कार्य हेतु शीघ्र भूमि चिन्हित कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कायाकल्प योजना के अन्तर्गत विद्यालयों में दिव्यांग बच्चों के लिए शौचालय एवं फर्नीचर आदि की मानक के अनुरूप व्यवस्था कराये जाने के निर्देश बेसिक शिक्षाधिकारी को दिये। बैठक में विद्युत विभाग के अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिये। उन्होंने विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्ता युक्त एम0डी0एम0 का वितरण सही ढंग से कराये जाने तथा अध्यापकों की विद्यालयों में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश खण्ड शिक्षाधिकारियों को दिये।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्या, डी0सी0 मनरेगा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिल श्रीवास्तव, जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद सिंह, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी प्रिन्सी मौर्या सहित समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related posts

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाँदा

zeestarnews

पशु चिकित्सालय नरैनी में अश्व प्रजाति पशु कल्याण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

zeestarnews

क्षेत्रीय सहकारी समिति अतर्रा संचालक मंडल बैठक सम्पन्न*

zeestarnews

Leave a Comment