Zee Star News
Breaking News
अन्य

*प्राथमिक विद्यालय खुरहंड मे सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी बाँदा ने किया औचक निरीक्षण निर्माण संबंधी कार्यों को पूरा कराने का दिया आश्वासन

*प्राथमिक विद्यालय खुरहंड मे सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी बाँदा ने किया औचक निरीक्षण निर्माण संबंधी कार्यों को पूरा कराने का दिया आश्वासन

बाँदा-

सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी बाँदा रमेशचंद्र गुप्ता ने 12-दिसम्बर को प्राथमिक विद्यालय खुरहंड का औचक निरीक्षण किया।सभी बच्चों से मिलकर पठन पाठन की स्थिति समझने के लिए बच्चों से सवाल जवाब किया बच्चों ने उनके सभी जवाबो का सटीक उत्तर दिया।विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था के प्रति संतोष जाहिर किया बच्चों की उपस्थिति ठीक पाया।सफाईकर्मी कई दिनों से विद्यालय सफाई हेतु नहीं आए। सफाई कर्मी नियमित विद्यालय नहीं आते इस बात का विधिवत संज्ञान लिया।विद्यालय के बाउंड्रीवाल की ऊंचाई कम देखकर इसे ऊँचा कराए जाने का आश्वासन दिया।दो कक्षा कक्ष मे टाइलीकरण और किचेन गार्डेन के लिए एक तरफ से जाली या दीवार की जरूरत को भी समुचित मानते हुए इस कार्य को भी संज्ञान लिया।विद्यालय प्रबंध समिति का पारदर्शिता के साथ आम सहमति के आधार पर निर्वाचन/चयन/गठन करनेवाले नोडल अधिकारी लालाभइया सचिव ग्राम पंचायत खुरहंड को बधाई देते हुए।विद्यालय मे शैक्षणिक सुधार के लिए समर्पित खंड शिक्षा अधिकारी महुआ विनोद कुमार पटेरिया की मुक्तकंठ सराहना किया।प्रधानाध्यापिका अफसाना परवीन, रूचि पुरवार, मयंक शर्मा और आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी के साथ बैठक कर सभी बिंदुओं पर आवश्यक वार्ता किया।विद्यालय समय के बाद आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी. शिक्षा मित्र द्वारा संरक्षण के साथ स्वतः वृक्षारोपण केलिए कुंडी खटखटाओ सभी को जगाओ अभियान का समर्थन करते हुए अभियान की भरपूर सराहना किया।इस विद्यालय में सपोर्टिव सुपरविजन करनेवाले एआरपिओ डा. आनंद कुमार यादव, जयनारायण श्रीवास,विवेक कुमार गुप्ता, विनोद पटेल, अनिरुद्ध सिंह के प्रयासो को देखा और खुशी जाहिर किया। विद्वान डाएट मेंटर बाँदा गुनराज सिंह, प्रतीक कुमार वर्मा की भी जमकर तारीफ हुई।एडीपीआरओ बाँदा रमेशचंद्र गुप्ता जी की कार्यशैली की सभी ने भरपूर प्रशंषा किया।आपकी बदौलत पूर्व में भी इस विद्यालय में अनेक कार्य हुये है।सभी को विश्वास है कि आगे उपरोक्त अछूते कार्य शीघ्र आपकी बदौलत विद्यालय में पूरे होंगे।

Related posts

बबेरू तहसील के दर्जनों गांवों के किसानों की समस्याओं पर नहीं दिया गया ध्यान मजबूर हो जनसेवक के साथ किसानों ने कलेक्ट्रेट बांदा में दिया धरना

zeestarnews

बांदा, बबेरू क्षेत्र के बगेहटा गांव में उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी द्वारा आयोजित हुआ नि:शुल्क मिनी स्वास्थ्य शिविर

zeestarnews

मा0 जलशक्ति राज्यमंत्री श्री रामकेश निषाद एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सुनील सिंह, मा0 विधायक सदर श्री प्रकाश द्विवेदी तथा जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप की उपस्थित में कलेक्टेªट सभागार में जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

Leave a Comment