Zee Star News
Breaking News
Breaking News

श्रद्धा मर्डर केस में हुआ बड़ा खुलासा

दिल्ली के महरौली इलाके से मिली हड्डियां श्रद्धा की ही हैं, जिसका उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले आफताब पूनावाला ने 35 टुकड़े कर कत्ल कर दिया था।पुलिस ने बताया है कि जंगल से मिली हड्डियों का डीएनए श्रद्धा के पिता से मिल गया है। इसके अलावा सीएफएसएल रिपोर्ट में भी यह बात साबित हो गई है। इस बीच आफताब के पॉलिग्राफी टेस्ट की रिपोर्ट भी पुलिस को मिल गई है। केस की जांच कर रहे अधिकारियों का कहना है कि बरामद की गई हड्डियां जांच में अहम साबित हो सकती हैं।   हालांकि अब तक यह नहीं पता चल सका है कि छतरपुर में आफताब पूनावाला के फ्लैट से मिले ब्लड सैंपल और हड्डियां श्रद्धा के ही हैं या नहीं। दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर सागरप्रीत हुड्डा ने कहा कि डीएनए और सीएफएसएल की रिपोर्ट हमें जांच में मदद करेगी। पूनावाला ने पुलिस की पूछताछ में यह कबूल किया है कि उसने ही श्रद्धा की हत्या की थी। उसने अपने कबूलनामे में ही बताया था कि झगड़े के बाद श्रद्धा की हत्या कर दी थी और उसके 35 टुकड़े कर दिए थे। इन टुकड़ों को वह हर रात 2 बजे उठकर जंगलों में जाकर फेंक देता था।  इस तरह कई दिनों तक वह शव के टुकड़ों को ठिकाने लगाता रहा है। आफताब ने मई में इस घटना को अंजाम दिया था, जिसका खुलासा नवंबर में हुआ था। आफताब पूनावाला को 9 दिसंबर को अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया था, जिसके बाद उसकी न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए और बढ़ा दी गई। 10 दिसंबर को जांच से जुड़े एक अधिकारी ने बताया था, ‘फॉरेसिंक रिपोर्ट जल्दी ही आएगी। इससे हमें यह पता चल सकेगा कि बरामद की गई हड्डियां श्रद्धा की ही हैं या नहीं। हत्या वाले हथियार पर भी रिपोर्ट का इंतजार है और हमें जल्दी ही बढ़ मिलेगी।’      स्टेट ब्यूरो संदीप कुमार दिल्ली

Related posts

जिलाधिकारी बांदा का फरमान नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर शांति बनाने के दिए कड़े निर्देश 

zeestarnews

आयुक्त, चित्रकूटधाम मण्डल बांदा श्री आर0पी0सिंह की अध्यक्षता में मयूर भवन सभागार में दक्षिणांचल विद्युत निगम लि0 के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी

zeestarnews

जनपद को मिली एक रैक डी०ए०पी०

zeestarnews

Leave a Comment