Zee Star News
Breaking News
ज्योतिष

इंसान को मुश्किल में डाल सकती है ग्रहों की बुरी दशा, जानें उपाय

*इंसान को मुश्किल में डाल सकती है ग्रहों की बुरी दशा, जानें उपाय*

【पं. नरेन्द्र कृष्ण शास्त्री 9993652408】

===========================

✍🏻इंसान के जीवन में अच्छी-बुरी घटनाओं के लिए ग्रह जिम्मेदार होते हैं ज्योतिषविदों का मानना है कि अगर कुंडली में किसी ग्रह की दशा खराब चल रही है तो इंसान के सिर पर भारी संकट मंडराने लगते हैं, सूर्य से लेकर मंगल और शनि जैसे ग्रहों की खराब दशा इंसान के लिए मुसीबतें खड़ी कर सकते हैं ज्योतिषाचार्य पं. नरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि आज आपको ग्रहों की बुरी दशा के उपाय बताते हैं…..

*१:- सूर्य ग्रह की दशा:-* अगर सूर्य देव की बुरी दशा चल रही हो तो इस दशा में ह्रदय रोग, नेत्र रोग तथा अपयश की संभावना होती है, इसके निवारण के लिए सूर्य को नियमित जल अर्पित करें, ज्यादा से ज्यादा सूर्य मन्त्र “ॐ घृणि सूर्याय नमः” का जप करें।

*२:- चंद्र ग्रह:-* ज्योतिषाचार्य पं. नरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के फलकथन के अनुसार अगर चंद्र देव की बुरी दशा हो तो इस दशा में अपमृत्यु, ह्रदय और मन की समस्या हो जाती है, इसके निवारण के लिए पूर्णिमा को चन्द्रमा की उपासना करें, साथ ही इस समय शिव जी की पूजा करें।

*३:-मंगल ग्रह:-* अगर मंगल ग्रह की बुरी दशा हो तो इस दशा में दुर्घटना, शल्य चिकित्सा और कारावास के योग बनते हैं, इसके निवारण के लिए वृषभ दान और निर्धन भोजन अचूक है, साथ ही नियमित रूप से कुमार कार्तिकेय की पूजा करें।

*४:- बुध ग्रह:-* यदि बुध ग्रह की बुरी दशा चल रही हो तो इसमें आर्थिक क्षति, मानसिक रोग तथा त्वचा की समस्या होती है, इसके निवारण के लिए तुलसी पत्र से श्रीहरि का पूजन करें, साथ ही नियमित विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

*५:- गुरु ग्रह:-* बृहस्पति की बुरी दशा हो तो इस दशा में असाध्य रोग तथा बड़ी बीमारियां होती हैं, इसके निवारण के लिए धर्मस्थान में दान अनुकूल होता है, साथ ही गुरु रूप में शिव जी का पूजन करना चाहिए.

*६:- शुक्र ग्रह:-* आचार्य पं. नरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि शुक्र ग्रह की बुरी दशा हो तो इस दशा में अपमान, अपयश तथा नेत्र विकार के योग होते हैं, इसके लिए शिव जी की पूजा माता गौरी के साथ करना चाहिए, साथ ही नियमित रूप से शिव-दुर्गा पूजन करना चाहिए।

*७:-शनि देव:-* शनि देव की बुरी दशा हो तो इस दशा में अपमृत्यु, दुर्घटना और लम्बी बीमारियों के योग बनते हैं, इसके लिए स्वर्ण दान और पीपल पर दीपदान करना चाहिए, साथ ही महामृत्युंजय मंत्र का नियमित जप करना चाहिए

*८:-राहु केतु:-* ज्योतिषाचार्य पं. नरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि यदि राहु केतु की बुरी दशा हो तो इस दशा में आकस्मिक घटनाएं तथा विचित्र बीमारियां होती हैं, इसके लिए शिव मंदिर में चांदी के सर्प दान करना चाहिए, साथ ही राहु के लिए भगवान भैरव जी की और केतु के लिए भगवान गणेश जी की उपासना करनी चाहिए।

*”ज्योतिष शास्त्र, वास्तुशास्त्र, श्रीमद्भागवत कथा, वैदिक अनुष्ठान व समस्त धार्मिक कार्यो के लिए संपर्क करें:-*

*✍🏻आचार्य:- पं. नरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, संपर्क सूत्र:- 9993652408, 7828289428 कुंडली परामर्श शुल्क 251/-रु. Phone Pe, Google Pay, Paytm No.- 9993652408*

Related posts

उप जिलाधिकारी ने किया तहसील का निरीक्षण

zeestarnews

आज से धनु राशि में सूर्य देव; इस दौरान मंत्र जाप और दान करना लाभकारी रहेगा

zeestarnews

मोंठ में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी: दो दर्जन घायल चार गंभीर, जालौन से चिरगांव दर्शन करने जा रहे थे

cradmin

Leave a Comment