Zee Star News
Breaking News
जीवन शैली

परिषदीय शिक्षकों को दी जा रही सशुल्क कैशलेस चिकित्सा बीमा योजना के विरोध में सौंपा ज्ञापन

*परिषदीय शिक्षकों को दी जा रही सशुल्क कैशलेस चिकित्सा बीमा योजना के विरोध में सौंपा ज्ञापन*

 

 

 

 

बांदा -राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा..की जनपदीय इकाई ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देश के क्रम में परिषदीय शिक्षकों के लिए सचिव बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी सशुल्क चिकित्सा बीमा का आदेश निरस्त कर शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ दिए जाने के सम्बंध में मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक मांगपत्र जिलाध्यक्ष … पंकज सिंह. के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।

जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश लगातार शिक्षक समाज के हित में पुरानी पेंशन, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, पदोन्नति, स्थानांतरण सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दे मुख्यमंत्री के समक्ष उठाता रहा है। लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार बनने पर उनके कार्यालय द्वारा दिनाँक 21 अप्रैल 2022 को तथा बेसिक शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा दिनांक 24 अप्रैल 2022 को शिक्षकों को 100 दिन में कैशलेस चिकित्सा सुविधा दिए जाने संबंधी ट्वीट किया गया था। किंतु

 शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा दिए जाने के निर्देश की बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी जानबूझकर अवहेलना कर रहे हैं और मुख्यमंत्री के निर्देश के सात माह बाद बीमा कंपनियों के एजेंट बन शिक्षकों को सशुल्क स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी दिलवाने के प्रयास में हैं। इसी क्रम में सचिव, उoप्रo बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा सशुल्क चिकित्सा बीमा का आदेश पत्रांक बे0शि0प0/27624-777/2022-23 दिनाँक 07-12-2022 को जारी किया गया है। इससे प्रदेश के समस्त शिक्षक आक्रोशित है और अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं।उन्होंने मुख्यमंत्री से सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के सशुल्क चिकित्सा बीमा के आदेश को निरस्त कर परिषदीय शिक्षकों के सम्मान व हित को ध्यान में रखते हुए शिक्षकों को भी राज्य कर्मचारियों की भाँति कैशलेस चिकित्सा सुविधा दिए जाने की मांग की है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष डॉ शिव प्रकाश सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष सुधीन्द्र बाबू दीक्षित, विनोद शिवहरे संगठन मंत्री संतोष मिश्रा ,कोषाध्यक्ष मनोज सिंह , नरैनी संयोजक मुबीन,नूर मोहम्मद पंकज सिंह, अमर सिंह यादव,अभिषेक सिंह पटेल, गौसिया बानो, गार्गी नेगी शिखा खरे , जूही शर्मा , अशोक दीक्षित ,जसपुरा संयोजक रणवीर सिंह, चूरामणि मिश्रा , अमरपाल सिंह , सतपाल , निरंजन नीरू , देवीदीन सिंह, गंगाचरण, अरुण साहू ,महेन्द्र राजपूत , दिनेश प्रसाद रेहान रजा, आरिफ अली, सुयश गुप्ता सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

Related posts

जिलाधिकारी बांदा श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में प्र0अधिकारियों/सहायक प्र0अधिकारियों की नगर पंचायत एवं नगरीय निकाय निर्वाचन की तैयारियोें के सम्बन्ध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई

zeestarnews

जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में 50 लाख से अधिक लागत की परियोजनाओं एवं निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा बैठक

zeestarnews

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोेदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर जनपद के जीआईसी मैदान पर लगाई गई प्रदर्शनी जो उनके जीवन के पहलुओं पर डालेगी प्रकाश

zeestarnews

Leave a Comment