Zee Star News
Breaking News
जीवन शैली

कृषि विभाग द्वारा तीन दिवसीय एग्रो क्लाइमेटिक जोन स्तरीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

कृषि विभाग द्वारा तीन दिवसीय एग्रो क्लाइमेटिक जोन स्तरीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

 

 

बबेरू मौनी बाबा धाम सिमौंनी में आज सुचना तंत्र का सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम योजना अंतर्गत सिमौनी धाम में आयोजित पौराणिक मेले के साथ कृषि विभाग द्वारा तीन दिवसीय एग्रो क्लाइमेटिक जोन स्तरीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसके अन्तिम त्रतीय दिवस में आज दिनांक 17,12,22 को विजय कुमार उप कृषि निदेशक द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किसान मेला का शुभारंभ किया गया। उप कृषि निदेशक कृषि आये हुए समस्त आगंतुकों का स्वागत किया गया एवं त्रतीय दिवस के कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गई साथ ही विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की कृषकों को जानकारी दी गई। उनके द्वारा बताया गया कि 36000 हजार वार्षिक आय है जबकि हरियाणा पंजाब के कृषकों की वार्षिक आय हमारे यहां से बहुत अधिक है। आय बढ़ाने के लिए कृषको को अपनी खेती के तौर तरीकों को बदला होगा जिसमे कृषि विविधिकरण, समेकित खेती की विधा को अपनाना होगा साथ ही मूल्य संवर्धन की ओर विचार करना होगा तभी अपनी आय में वृद्धि कर सकते है। प्रक्षेत्र अधीक्षक बुद्ध राज पटेल द्वारा कृषकों को रसायनिक उर्वरकों के प्रयोग से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तृत जानकारी दी साथ ही हरी खाद का प्रयोग करने के बारे में जोर दिया और खेत में लगने वाले कीट पतंगों,दीमक , इल्ली ,चूहा आदि से बचाव के लिए जैविक विधि से बचाव के बारे में जानकारी दी गई साथ ही कृषकों से अपील की पैदावार बढ़ाना है लागत तुम्हे घटाना है राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन का भरपूर लाभ उठाना है।डीडीएम नवार्ड श्री संदीप कुमार गौतम ने एफपीओ गठन की प्रकिया और एफपीओ के क्या क्या फायदे है जिसकी विस्तार से जानकारी दी गई।कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ नरेंद्र सिंह ने पर्यावरण एवम प्रकृति सन्तुलन के बारे मे और तरल पोशाक तत्वों के प्रयोग के बारे में कृषकों को अवगत कराया। कृषि विश्वविद्यालय के डा0 मयंक दुवे ने पशु प्रबन्धन के 4 तरीके बताए जिसमे नस्ल, भोजन, आवास एवं स्वास्थ्य प्रबन्धन के बारे मे कृषकों को विस्तार से जानकारी दी। केवीके के डाo श्याम सिंह के द्वारा किसानों को तिलहनी फसलों की खेती कैसे की जाय जिससे अधिक से अधिक उत्तपादन के साथ उसमे तेल की मात्रा कैसे बढ़ाया जाए जिसके लिए 25 Kg सल्फर एवम संतुलित उर्वरक प्रयोग किया जाय और समय से बुवाई की जाए साथ ही सरसों में बिरलीकरण जरूर किया जाय। जिला कृषि अधिकारी बांदा द्वारा बताया गया कि प्रधान मंत्री फसल बीमा अवश्य करना चाहिए जिससे दैवीय आपदा से खराब होने वाली फसलों की क्षति की भरपाई हो सके। फसल बीमा कहा और कैसे कराया जाय की जानाकारी विस्तार से दी। सीपी सिंह विषय वस्तु विशेषज्ञ ने किसानों को दलहनी फसले चना मटर मसूर की खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

डा o धर्मेंद्र पशु चिकित्सक ने नस्ल सुधार एवं विभाग द्वारा संचालित योजनाओ की विस्तार से जानकारी दी।मेला प्रर्दशनी में लगभग 6500 कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसका लखनलाल एंड पार्टी बुंदेलखंड लोक गायन के द्वारा खेती बाड़ी और जल संरक्षण के बारे में अपने लोक गायन के माध्यम से कृषकों कोजागरूक करते हुए जानकारी दी। प्रक्षेत्र अधीक्षक बुद्ध राज पटेल द्वारा अध्यक्ष महोदय की अनुमति से सभी आगंतुको का आभार व्यक्त करते हुए कार्यकम के समाप्ति की घोषणा की गई कार्यक्रम का संचालन सी एल पटेल द्वारा की गई।

Related posts

एटा में साधु को इलाज न मिलने का मामला: स्वास्थ्य मंत्री ने मेडिकल काॅलेज से आज शाम तक मांगी रिपोर्ट, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

cradmin

बांदा जिला कांग्रेस कमेटी स्टेशन रोड बांदा में जनपद प्रभारी पूर्व एमएलसी जयवंत सिंह की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर *जनता मांगे जवाब

zeestarnews

कांग्रेसियों ने बेरोजगारी महंगाई भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेश गौरव यात्रा निकाली यात्रा 15 अगस्त तक निरंतर

zeestarnews

Leave a Comment