बन्धु की बैठकों में उद्यमियों की समस्याओं के प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा के अन्तर्गत पाया गया कि उद्यमियों की शत्-प्रतिशत समस्याओं का निस्तारण जिला स्तर पर किया गया है। मण्डलायुक्त ने निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त प्रकरणों/समस्याओं की समीक्षा की, जिसमें मण्डल में निवेश मित्र पोर्टल में प्राप्त प्रकरणों के मामलों का निस्तारण समयबद्धता से कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने उद्योग विभाग के जनपदीय अधिकारियों को हमीरपुर एवं बांदा के निवेष मित्र पोर्टल के अवशेष मामलों का निस्तारण शीघ्र कराये जाने के निर्देश दिये।