Zee Star News
Breaking News
जीवन शैली

त्योहारों पर शांति बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की बैठक दीपा रंजन के नेतृत्व में हुई दिए गए दिशा निर्देश

त्योहारों पर शांति बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की बैठक दीपा रंजन के नेतृत्व में हुई दिए गए दिशा निर्देश

बांदा, 02 मार्च, 2023-

जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में आगामी त्यौहारों होली एवं शबे बारात को शांतिपूर्वक, भाईचारे तथा कुशलता से सम्पन्न कराये जाने हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों के साथ सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने आगामी त्यौहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने हेतु उपस्थित विभिन्न होलिका दहन समिति के सदस्यों/संभ्रान्त नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि इन त्यौहारों को आपसी सौहार्द के साथ मनायें। उन्होंने त्यौहारों के अवसर पर समुचित पेयजल, विद्युत आपूर्ति, सफाई आदि की आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराये जाने तथा सतर्कता बरतने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने बैठक में उपस्थिति सभी लोंगो से कहा कि परम्परागत रूप से पूर्व स्थलों में ही होलिका दहन कराया जाए, किसी नये स्थान पर होलिका दहन न किया जाए अन्यथा कडी कार्यवाही की जायेगी। यदि किसी कारण वस होलिका दहन का स्थान बदलना आवश्यक हो तो बिना पुलिस/प्रशसान से अनुमति प्राप्त किये स्थान न परिवर्तित किया जाए। उन्होंने कहा कि शबे बारात व होलिका दहन का समय अलग-अलग रखा जाए तथा इन स्थलों के आने-जाने के रास्ते भी अलग-अलग चिन्हित किये जायें, जिससे कि किसी प्रकार की समस्या न होने पाये। किसी भी प्रकार छोटी से छोटी घटना को तत्काल पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों को सतर्कता रखते हुए अवश्य सूचित करें। उन्होंने कहा कि होलिका दहन ऐसे स्थलों पर न किया जाये, जहां पर होलिका के ऊपर विद्युत तार व आस-पास ट्रान्सफार्मर लगे हों।

उन्होंने इन त्यौहारों के अवसर पर देर रात्रि तक तेज ध्वनि में डीजे आदि न बजाये जायें। उन्होंने त्यौहारों के अवसर पर सतर्कता बरतते हुए शराब की दुकानों का निरीक्षण एक सप्ताह पूर्व स्टाक सहित चेक किये जाने तथा किसी भी प्रकार की अवैध शराब की विक्री नही होने पाये के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने शबे बारात के अवसर पर निकलने वाले जुलूस के मार्गों में सड़क मरम्मत एवं जर्जर विद्युत तारों को ठीक कराये जाने तथा त्यौहारों के अवसर पर जलापूर्ति एवं विद्युत आपूर्ति की भी समुचित व्यवस्था रखने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में भी शांति समितियों की बैठकों में प्रधानों सहित ग्र्राम के संभ्रान्त लोंगो को सम्मिलित किया जाए। उन्होंने पुलिस एवं प्र्रशासन के अधिकारियों को त्यौहारों एवं भीड-भाड वाले व अन्य स्थलों पर कडी सतर्कता रखने के निर्देश दिये। उन्होंने उप जिलाधिकारियों को पेयजल आपूर्ति, विद्युत, सफाई, स्ट्रीट लाइट आदि व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराने एवं पुलिस अधिकारियों को आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था रखने के निर्देश दिये।

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनंदन ने कहा कि सभी स्थानों पर होलिका दहन हेतु कमेटी बनायी गयी है, कमेटी की जिम्मेदारी होगी कि किसी भी प्रकार की होली के त्यौहार के अवसर पर समस्या न होने पाये। किसी भी स्थान पर अराजक तत्वों को एकत्र न होने दें। सोशल मीडिया पर कडी निगरानी रखी जायेगी, यदि किसी प्रकार की गलत सूचना भेजी जाती है तो उसके विरूद्ध कडी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति शराब पीकर वाहन संचालित करते हुए पाया गया तो उसके विरूद्ध कडी कार्यवाही की जायेगी। त्यौहारों को शांतिपूर्वक एवं सौहार्द के साथ मनायें, किसी भी स्थान पर लडाई-झगडा न होने पाये, ऐसा करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि त्यौहारों के अवसर पर विशेष सतर्कता रखी जाए। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि त्यौहार के अवसर पर केमिकल वाले रंगो व पेंट तथा गीले रंगो का प्रयोग न करें, ऐसे केमिकल वाले रंगो से आंखो एवं स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं।

बैठक अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री उमाकान्त त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक श्री लक्ष्मी निवास मिश्र, नगर मजिस्टेªट श्री राजेश कुमार, समस्त उप जिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहे

Related posts

माननीय सांसद एवं माननीय जल शक्ति राज्यमंत्री तथा जिलाधिकारी ने लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित जनपद के 11 प्रवक्ताओं / सहायक अध्यापकों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र*

zeestarnews

परिषदीय शिक्षकों को दी जा रही सशुल्क कैशलेस चिकित्सा बीमा योजना के विरोध में सौंपा ज्ञापन

zeestarnews

उत्तर प्रदेेश राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्य श्रीमती अर्चना पटेल ने आज सर्किट हाउस सभागार में महिला जनसुनवाई करते हुए

zeestarnews

Leave a Comment