Zee Star News
Breaking News
अन्य

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा

 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा

आज दिनांक 22.12.2022 को माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली, माननीय उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के आदेश एवं माननीया जिला जज / अध्यक्षा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा के निर्देशानुसार आगामी दिनांक 11 फरवरी, 2023 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु श्रीमान बी०डी० गुप्ता, सचिव- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा के विश्राम कक्ष में श्री विनय कुमार पाण्डेय–जिला अग्रणी प्रबन्धक (बैंक), बांदा के साथ बैठक आहूत की गयी। बैठक में बैंक ऋण वसूली से सम्बन्धित प्री-लिटिगेशन मामलों के अधिकाधिक निस्तारण के सम्बंध में सचिव – जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा एवं श्री विनय कुमार पाण्डेय – जिला अग्रणी प्रबन्धक (बैंक), बांदा के मध्य विस्तृत विचार विमर्श किया गया। सचिवजिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा द्वारा यह जानकारी दी गयी कि इस लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन मीडिएशन, सिविल वाद, मोटर दुर्घटना दावा, विवाह व भरण-पोषण सम्बंधी वाद, चेक बाउन्स व मोटर यान अधिनियम सम्बंधी वाद, शमनीय दाण्डिक वाद, राजस्व वाद, चकबन्दी वाद, श्रम, बीमा, बिजली व टेलीफोन सम्बंधी वाद, जलकर

 

निर्धारण, नगर पालिका कर निर्धारण के विरुद्ध अपील आदि का निस्तारण समझौता व संस्वीकृति के आधार पर किया जायेगा।

 

 

Related posts

विषय-अर्हता दिनांक 1-1-2025 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण मतदाता पंजीकरण मेला का जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में शुभारम्भ कराये जाने के संबंध में

zeestarnews

मोक्षदायिनी केन नदी की आरती उतारी

zeestarnews

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सर्किट हाउस सभागार में मा0 सांसद बाॅदा-चित्रकूट, श्रीमती कृष्णा देवी शिवशंकर पटेल की अध्यक्षता में एवं मा0 जलशक्ति राज्यमंत्री श्री रामकेश निषाद एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई

zeestarnews

Leave a Comment