Zee Star News
Breaking News
अन्य

आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बांदा श्री आर0पी0सिंह ने आज मण्डी स्थित धान खरीद केन्द्रों का औचक निरीक्षण

 

बांदा, 23 दिसम्बर, 2022-
आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बांदा श्री आर0पी0सिंह ने आज मण्डी स्थित धान खरीद केन्द्रों का औचक निरीक्ष किया। उन्होंने विपणन शाखा के राजकीय धान क्रय केन्द्र में निरीक्षण करते हुए केन्द्र प्रभारी पंकज कुमार से अब तक की गयी धान की खरीद के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए निर्देश दिये कि सभी किसानों का धान खरीद की जाए। किसानों को किसी भी प्रकार की धान की खरीद में परेशानी नही होनी पाये। उन्होंने केन्द्र प्रभारी से क्रय केन्द्र पर धान खरीद हेतु धान क्रय रजिस्टर, टोकेन रिसीविंग रजिस्टर तथा निरीक्षण रजिस्टर एवं अन्य अभिलेखों को चेक किया। धान क्रय केन्द्र प्रभारी ने बताया कि 6312.40 कु0 धान की खरीद की गयी है तथा 5560 कु0 धान केन्द्र से डिस्पैच किया गया है। उन्होंने धान खरीद हेतु किसानों को आॅन लाइन जारी किये जा रहे सिक्स आर फार्मेट को चेक किया।
इसके उपरान्त उन्होंने भारतीय खाद निगम के धान खरीद केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसान वीर सिंह के धान की खरीद होती हुई पायी गयी। उन्होंने केन्द्र प्रभारी से धान खरीद हेतु की जा रही प्रक्रिया के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए अब तक की गयी खरीद के सम्बन्ध में जानकारी करने पर केन्द्र प्रभारी द्वारा बताया गया कि 1468 कु0 खरीद की गयी है। उन्होंने केन्द्र में उपस्थित किसानों से वार्ता करते हुए जानकारी प्राप्त की कि धान खरीद में किसी प्रकार की समस्या तो नही है तथा पल्लेदारी का कार्य कर रहे मजदूरों से उनको दिये जाने वाले पारिश्रमिक के सम्बन्ध में भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि प्रतिदिन 300 रू0 के हिसाब से मजदूरी दी जाती है। उन्होंने केन्द्र प्रभारी को निर्देश दिये कि केन्द्र में आने वाले किसानों का धान क्रय रजिस्टर में नाम, मोबाइल नम्बर अवश्य अंकित करें साथ ही टोकेन रजिस्टर अपडेट रखने के शख्त निर्देश दिये।
इसके उपरान्त आयुक्त ने यू0पी0एस0एस0 द्वारा संचालित राजकीय धान क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केन्द्र प्रभारी गोपाल गुप्ता से धान खरीद के सम्बन्ध में बताया कि 3686.80 कु0 धान 73 किसानों से खरीद की गयी है। इसके साथ ही इसी शाखा के दूसरे केन्द्र पर 3625 कु0 धान खरीद की गयी हैं। उन्होंने मण्डी सचिव को निर्देश दिये कि धान खरीद में किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने केन्द्र पर उपलब्ध संसाधनों एवं बोरों एवं स्टाक के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए धान खरीद में तेजी लाये जाने के निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त प्रशासन श्री अमर पाल सिंह, मण्डी सचिव तथा सम्बन्धित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Related posts

जिलाधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में सी0एम0डैशबोर्ड से सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

11 लाख ईनामी ओपन नेशनल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का 25, 26 फरवरी को भव्य आयोजन, अच्छी हैल्थ और फिटनेस के लिए प्रेरित युवा होंगे प्रेरित

zeestarnews

स्वतंत्रता दिवस क्षेत्रवासियों वा देशवासियों वासियों से हार्दिक शुभकामनाएं

zeestarnews

Leave a Comment