Zee Star News
Breaking News
अन्य

समस्त जिला स्तरीय अधिकारी बिना उनकी पूर्वानुमति प्राप्त किये मुख्यालय से बाहर न जायें तथा अपना मोबाइल सदैव क्रियाशील रखें, उक्त निर्देश जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन द्वारा दिये गये हैं

 

 

बांदा, 28 दिसम्बर, 2022-

समस्त जिला स्तरीय अधिकारी बिना उनकी पूर्वानुमति प्राप्त किये मुख्यालय से बाहर न जायें तथा अपना मोबाइल सदैव क्रियाशील रखें, उक्त निर्देश जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन द्वारा दिये गये हैं। उन्होंने कहा है क प्रायः यह देखा जा रहा है कि कतिपय जिला स्तरीय अधिकारी बिना उनकी अनुमति प्राप्त किए अथवा कोई सूचना दिए अपने मण्डलीय उच्च अधिकारी से अवकाश स्वीकृत कराकर अथवा अनुमति प्राप्त कर मुख्यालय से बाहर चले जाते हैं और अधिकांश अधिकारी अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लेते हैं जिससे शासकीय कार्य में अत्यधिक व्यवधान होता है तथा शासन स्तर से तत्काल मॉगी गई सूचनाओं का प्रेषण करने में परेशानी होती है।
अतएव समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि उनकी पूर्वानुमति प्राप्त किए बिना मुख्यालय से बाहर न जायें तथा अपना मोबाइल सदैव क्रियाशील रखें। भष्यि में यदि उपरोक्त आदेश के विपरीत अन्यथा की स्थिति पाई जाती है तो संबन्धित अधिकारी के विरूद्ध कठोर दृष्टिकोण अपनाते हुए कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उक्त आदेश का कडायी से अनुपालन किया जाए।

 

 

 

जिला धिकारी श्रीमती दीपा रंजन ने समस्त जिला/तहसील स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शासन एंव अन्य स्तर से प्राप्त होने वाले महत्वपूर्ण संदर्भों तथा जनसुनवायी के दौरान प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों का सरसरी तौर पर निस्तारण न करके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाये तथा शिकायतकर्तागणों से निस्तारण के सम्बन्ध में फीड़ बैक भी प्राप्त किया जाये। प्रायः यह देखा जा रहा है कि विभिन्न स्तर से प्राप्त होने वाले महत्वपूर्ण संदर्भों एवं उनकी जनसुनवायी के दौरान प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तरीके से नहीं किया जा रहा है। उन्होंने तहसील/जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा बिना आख्या का परीक्षण किये अपने अधीनस्थों की आख्याओं को अग्रसारित नही किये जाने तथा ऐसे प्रकरणों का परीक्षण कर गुणवत्तायुक्त निस्तारण करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि शासन स्तर से निरन्तर इस आशय के निर्देश प्राप्त हो रहे है कि शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराया जाये साथ ही शिकायतकर्तागण से निस्तारण का फीडबैक भी लिया जाये। उन्होंने शासन के इन आदेशों का कडाई से अनुपालन कराये जाने के निर्देश दिये।

Related posts

अखिल भारतीय कांग्रेस के संगणनात्मक चुनाव प्राधिकरण ने बाँदा जनपद से नसीमुउद्दीन सिद्दकी तथा रमेश चंद कोरी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य निवार्चित घोषित किया है

zeestarnews

1 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज 25 मार्च को पूर्वा 11:00 से 12:00 के मध्य माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा संवाद किया गया . जिसका

zeestarnews

जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी बांदा श्री अभिषेक चौधरी ने बताया है कि एतद‌द्वारा द्वारा जनपद में निवासरत समस्त दिव्यांगजनों को सूचित किया जाता है

zeestarnews

Leave a Comment