Zee Star News
Breaking News
अन्य

जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में उ0प्र0 ग्लोबल इनवेस्टर समिट-2023 के क्रम में एक दिवसीय जनपद स्तरीय निवेशक बैठक

 

बांदा, 04 जनवरी, 2023-

जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में उ0प्र0 ग्लोबल इनवेस्टर समिट-2023 के क्रम में एक दिवसीय जनपद स्तरीय निवेशक बैठ (डिस्ट्रिक्ट लेवल इनवेस्टर्स मीट) उद्यमियों के साथ सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने उद्यमियों से जनपद में अपने नये उद्योग स्थापित करने एवं नये निवेश को जिले में आकर्षित एवं प्रोत्साहित करने हेतु सहायता दिये जाने को आश्वस्त करते हुए कहा कि अधिक से अधिक उद्यमी अपना निवेश कर विभिन्न उद्योग जनपद में स्थापित करें। बैठक में उपायुक्त उद्योग ने बताया कि एम0एस0एम0ई0 के अन्तर्गत 50 करोड़ तक निवेश करने हेतु जनपद में 24 निवेशकों के माध्यम से लगभग 183.75 करोड़ इंटेन्ट (इच्छा) निवेश सारथी पोर्टल पर अपलोड किया गया है। जिलाधिकारी ने उद्यमियों से कहा कि उद्यमी विभिन्न उद्योगों के साथ पर्यटन क्षेत्र, शिक्षा क्षेत्र, मेडिकल क्षेत्र, होटल, योग केन्द्र, राइश मिल, फ्लोर मिल आदि क्षेत्रों में अपने-अपने उद्योग स्थापित करने हेतु अधिक से अधिक निवेश कर सकते हैं।

बैठक में क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी ने पर्यटन उद्योग को बढावा देने हेतु विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण कराकर इस क्षेत्र में 10 लाख रूपये की धनराशि से अधिक निवेश करने वालों को अनुदान दिया जाता है। इसके साथ ही महिला एवं एस0सी0/एस0टी0 आवेदकों को 05 प्रतिशत का अतिरिक्त अनुदान भी दिये जाने का प्राविधान है। उन्होंने बैठक में उद्यमियों से कहा कि नये उद्योगों को स्थापित किये जाने हेतु अपने प्रस्ताव दें तथा अपने उत्पादों को बढावा देकर निर्यात की नीति का भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं। बैठक में एम0एस0एम0ई0 पाॅलिसी 2022 के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि माइक्रो यूनिट 01 करोड़ का निवेश करने के लिए बुन्देलखण्ड में 25 प्रतिशत कैपिटल सब्सिडी, स्माल यूनिट एवं मीडियम यूनिट में भी क्रमशः 20 प्रतिशत एवं 10 प्रतिशत कैपिटल सब्सिडी दिये जाने की व्यवस्था की गयी है।

बै ठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्या, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री उमाकान्त त्रिपाठी, सदस्य सचिव जिला उद्योग बन्धु श्री गुरूदेव, अधिशाषी अभियंता लो0नि0वि0/जल निगम/विद्युत एवं विभिन्न उद्यमी श्री अशोक गुप्ता, मनोज जैन, वीरेन्द्र चन्देल सहित बडी संख्या में उद्यमी एवं सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

 

Related posts

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा द्वारा करेक्शन डेट की सूचना

zeestarnews

जिलाधिकारी श्री नगेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत जिला विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई

zeestarnews

तैरना नहीं आता तब भी लगा सकेंगे आस्था की डुबकी: वाराणसी में गंगा स्नान के लिए खिड़किया घाट पर फ्लोटिंग बाथ कुंड और जेटी की व्यवस्था

cradmin

Leave a Comment