Zee Star News
Breaking News
अन्य

नशेड़ी युवक फांसी पर झूला, मौत

नशेड़ी युवक फांसी पर झूला, मौ

 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बांदा। नशे के लती युवक ने कमरे के अंदर रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बिसंडा थाना क्षेत्र के पिस्टा गांव निवासी रामभजन (32) पुत्र रामबहादुर उर्फ बदन कुशवाहा ने गुरुवार की रात छप्पर की धन्नी में रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह घरवालों की नींद खुली तो देखा कि उसका शव फंदे पर लटक रहा था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछतांछ करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के चचेरे भाई शिवमोहन ने बताया कि रामभजन मजदूरी करता था। वह नशे का आदी था। उसकी शादी छह वर्ष पहले हुई थी। नशे की ही आदतों के चलते डेढ़ वर्ष पहले उसकी पत्नी नीतू अपने मायके पाड़ादेव नरैनी चली गई थी। तबसे वापस नहीं आई। उसके एक पुत्र था। कुछ दिन पहले उसकी बीमारी से मौत हो गई थी। पत्नी के न आने से परेशान होकर रामभजन ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पिता का कहना था कि वह मजदूरी करता था। इसके अलावा शराब पीने का आदी था।

Related posts

जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में उ0प्र0कृषि निर्यात नीति-2019 के अन्तर्गत जिला स्तरीय कलेस्टर सुविधा ईकाई के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

खाद न मिलने से हंगामा विधायक ने दिलवाई खाद

zeestarnews

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बौदा

zeestarnews

Leave a Comment