next post
र के परशुराम तालाब निवासी शमशाद (28) पुत्र इदरीश मवेशी व्यापारी है। वह शुक्रवार की सुबह मवेशियों को खरीदने के लिए देहात गया था। लेकिन मवेशी न मिलने के कारण वह वापस घर लौट रहा था। चमरौडी चौराहे पर वह सब्जी खरीदा और जेब से जब उसने रुपया निकाला तभी नजदीक में खड़े तीन युवकों ने रुपए देखकर उस पर हमला कर दिया। पहले तो दोनो में मारपीट हुई। उसके बाद एक युवक ने शमशाद पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। चाकू उसके माथे पर लगा। शोरषराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। हमलावर वहां से फरार हो गए। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घायल को कोतवाली ले गए। तहरीर देने के बाद इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में लाया गया। घायल शमशाद ने बताया कि वह मवेशियों की खरीद फरोख्त करता है। इसके लिए वह 40 हजार रुपए जेब में डाले हुए था। आरोप लगाया कि हमलावर जेब में पड़े रुपए लूट ले गए। कोतवाली प्रभारी श्यामबाबू शुक्ला का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला शराब के नशे में झगड़े का है। लूट जैसा कोई मामला नहीं है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।