Zee Star News
Breaking News
Breaking News

पशु विभाग की घोर लापरवाही के चलते संचालित अस्थाई गौशाला में जिंदा बीमार गौवंश को नोच नोच कर खा रहे कुत्ते 

 

बेरू बांदा आज दिनांक 7 जनवरी पूरा मामला
बबेरू ब्लॉक के ग्राम कुचेंदू का है जहां संचालित अस्थाई गौशाला में घोर लापरवाही सामने आ रही है जिसमें जिंदा बीमार गौवंश को कुत्ते नोच नोच कर खा रहे हैं पशु विभाग के कर्मचारी लगभग 1 हफ्ते के अंतराल में गौशाला पहुंचते हैं गौशाला मे एक कर्मचारी ने बताया कि डॉक्टरों की टीम 1 हफ्तों के अंतराल में आती है या कभी फोन किया गया तभी आती है लेकिन माननीय मुख्यमंत्री जी आदेश कर चुके हैं कि कोई भी गोवंश भूख से एवं ठंड से मृत्यु न हो लेकिन बांदा जनपद के अधिकारी अभी भी माननीय मुख्यमंत्री जी के आदेश को दरकिनार करते हुए आराम फरमाने काम कर रहे हैं विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने बताया कि गौ रक्षा समिति के पदाधिकारी जिले में संचालित स्थाई व अस्थाई गौशालाओं में लगातार निरीक्षण कर रहे हैं ठंड को देखते हुए सभी गौशालाओं में निरीक्षण किया जा रहा है जहां पर कमियां देखी जा रही हैं उन कमियों को पूर्ण किया जा रहा है लेकिन किसी किसी गौशालाओं में घोर कमियां नजर आ रही हैं जैसे कि वहां पर गायों को ठंड से बचाव हेतु कोई टीन छप्पर की व्यवस्था नहीं और किसी भी गौशाला में अलाव की व्यवस्था नहीं है गौ रक्षा समिति मांग करती है की भीषण ठंड को देखते हुए गोवंश को खाने पीने की भरपूर व्यवस्था की जाए अन्यथा की स्थिति में गौ रक्षा समिति के पदाधिकारी उग्र आंदोलन करने पर बाध्य होगए इसके जिम्मेदार जिले के जिम्मेदार अधिकारी होंगे

Related posts

जनपद को मिली एक रैक डी०ए०पी०

zeestarnews

अपर जिला अधिकारी (वि0/रा 0)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी बांदा श्री राजेश कुमार ने बताया है कि जन साधारण को सूचित किया जाता है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता दिनांक 01-01-2025 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के

zeestarnews

बांदा पुलिस का दिखा गुड वर्क अभिनंदन के नेतृत्व में अपराधियों की धरपकड़

zeestarnews

Leave a Comment