Zee Star News
Breaking News
अन्य

आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बांदा श्री आर0पी0सिंह एवं पुलिस उप महानिरीक्षक चित्रकूटधाम मण्डल बांदा श्री विपिन कुमार मिश्रा ने जनपद चित्रकूट की राजापुर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस का औचक निरीक्षण किया

 

 

बांदा, 07 जनवरी, 2023-

आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बांदा श्री आर0पी0सिंह एवं पुलिस उप महानिरीक्षक चित्रकूटधाम मण्डल बांदा श्री विपिन कुमार मिश्रा ने जनपद चित्रकूट की राजापुर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस का औचक निरीक्षण किया। आयुक्त ने उप जिलाधिकारी क अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए उप जिलाधिकारी को शिकायतों का गुणवत्तायुक्त निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने स्वयं भी फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा सम्बन्धित अधिकारियों को समय से शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता के साथ कराये जाने के कडे निर्देश दिये। उन्होंने गत सम्पूर्ण समाधान दिवस के संदर्भ के निस्तारण के सम्बन्ध में समीक्षा करते हुए जन शिकायतों का निस्तारण सरसरी तौर पर किए जाने पर शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता के साथ किए जाने के निर्देश उप जिलाधिकारी को दिए।

म्पूर्ण समाधान दिवस, तहसील राजापुर में कुल 43 विभिन्न समस्याओं से सम्बन्धित आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से मौके पर 07 शिकायतों का निस्तारण कराया गया। आयुक्त ने तहसील में आने वाले राजस्व के प्रकरणों को विशेष रूप से रूचि लेकर समस्याओं का निस्तारण करने के राजस्व अधिकारियों को दिये। समाधान दिवस में सबसे अधिक राजस्व से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त हुई तथा विद्युत, राशन वितरण, विकास, पुलिस आदि विभागों से सम्बन्धित मामले मिलने पर आयुक्त ने प्राप्त शेष प्रकरणों को सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों आवेदन पत्रों का गुणवत्ता के साथ निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

Related posts

प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के 8 वर्ष’’ पूर्ण होने के अवसर पर तीन दिवसीय समारोह का आयोजन रानी दुर्गावती राजकीय मेडिकल काॅलेज बाॅदा में सम्पन्न हो रहा है

zeestarnews

जिलाधिकारी श्री नगेंद्र प्रताप ने कलेक्ट्रेट से वायु प्रदूषण को रोकने के लिए फसलों के अवशेष खेतों में नही जलाने हेतु जागरूकता वाहन को हरी झंडी देकर रवाना किया

zeestarnews

जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी बांदा अभिषेक चौधरी ने बताया कि दिन 42 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने जाने को लेकर बैठक हुई

zeestarnews

Leave a Comment