Zee Star News
Breaking News
स्वास्थ्य और फिटनेस

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुरा में जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम बांदा द्वारा एक बृहद उपचार एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव,ने किया

बांदा -10 जनवरी 2023 दिन मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुरा में जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम बांदा द्वारा एक बृहद उपचार एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव,अपर मुख् चिकित्सा अधिकारी डॉ0 आर0 एन0प्रसाद एवं ग्राम प्रतिनिधि जसपुरा राजबहादुर सिंह के द्वारा फीता काटकर किया गया।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अत्यधिक उदासी, नींद की कमी, आत्मघाती विचार, गुमसुम रहना, आत्महत्या का प्रयास करना, उत्साह, उमंग व कार्यक्षमता की कमी, दिनचर्या में रूचि नहीं याददाश्त व एकाग्रता में कमी, रोने का मन करना, भविष्य के प्रति असहाय भी मानसिक रोगी हो सकता है। इससे बचाव के लिएसोने व उठने का समय नियमित व निश्चित रखना चाहिये | सोने से पहले दिन भर की अच्छी बातें याद करे, चाहे रात कभी भी सोएं, सुबह वक्त पर ही उठे , ब्रह्ममुहर्त मैं मस्तिष्क सबसे क्रियाशील रहता है |ताजा हवा मे प्रातः कम से कम ३० मिनट सूर्य की हलकी रौशनी मे व्यायाम करें, हसे और हसाये, योग करे। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 आर0 एन0प्रसाद ने बताया कि मानसिक रोग से बचाव के लिए तनाव से दूर नहीं भागें, अपनी,भावनाओं को व्यक्त कर हल निकालें | निरंतर सवांद कायम रखें , जीने की चाहत, नशा मुक्ति व कर्मनिष्ठा, पूजा अर्चना ठीक होने मे संजीवनी है , मित्र परिवारों से मिलकर समय बितावे, धार्मिक व सामाजिक कार्यों मे रूचि बढ़ावे , सयुंक्त परिवार व सामाजिक मेलमिलाप रखें | मनोरोग चिकित्सक डॉ0 हर दयाल मानसिक रोगियों का उपचार किया हुआ और बताया कि मानसिक रोग से डरने की जरूरत है उसका उपचार कराना अत्यंत आवश्यक है। क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ0 रिजवाना हाशमी ने लोगों की काउंसलिंग किया तथा उन्हें स्वस्थ रहने के तरीके बताएं। अनुश्रवण एवं मूल्यांकन अधिकारी नरेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मानसिक रोग से बचाव सूर्य नमस्कार,वज्रासन व पदमासन, शीर्षासन, पवन मुक्तासन, भामरी, प्राणायाम ,योगमुद्रा ,ताड़ासन, योग के बाद ध्यान मुद्रा व प्रेक्षाध्यान मे लीं रहें | दवा वितरण साइकाइट्रिक नर्स त्रिभुवन नाथ द्वारा किया गया साथ ही लोगों को सही तरीके से दवा खाने की सलाह दी गई ।पंपलेट का वितरण सहायक अशोक कुमार द्वारा व पंजीकरण केस रजिस्ट्री असिस्टेंट असिस्टेंट अनुपम त्रिपाठी द्वारा किया गया। सामान्य मरीजों को डॉ राजा भैया ने देखा। चिकित्सा अधीक्षक समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुरा डॉ0 पवन पटेल द्वारा मानसिक रोग टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया। शिविर में 200 लोगों का पंजीकरण किया गया जिसमें 25 मानसिक रोगियों का इलाज किया गया तथा आठ मानसिक रोगियों को जिला चिकित्सालय पुरुष बांदा के लिए रेफर किया गया। बीपीएम स्वप्निल गुप्ता द्वारा मंच संचालन किया गया।

 

Related posts

चित्रकूटधाम मण्डल के आयुक्त श्री अजीत कुमार की अध्यक्षता में दिनांक 23 दिसम्बर 2025 को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मण्डलीय एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई

zeestarnews

राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण कार्यक्रम के अर्न्तगत दिनांक 30 जनवरी 2025 से 13 फरवरी 2025 तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाया जायेगा

zeestarnews

टीका उत्सव का शुभारम्भडा० अभय कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चित्रकूट धाम मण्डल, बांदा द्वारा पी०पी०सी० बांदा में किया गया

zeestarnews

Leave a Comment