Zee Star News
Breaking News
अपराध

लाखों के चोरी गए जेवरात समेत चार चोर गिरफ्तार

लाखों के चोरी गए जेवरात समेत चार चोर गिरफ्तार

 

बांदा। अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने चार शातिर चोरों को गिरफ्तार करते हुए तीन लाख रुपये के जेवरात बरामद किए। पुलिस ने अदालत में पेश करने के बाद पकड़े गए शातिर चोरों को जेल भेज दिया।

पिछले दिनों अतर्रा कस्बे में ताबड़तोड़ चोरी की वारदातों को अंजाम देकर चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती दी थी। एसपी ने इंजीनियर के घर हुई चोरी के बाद थानाध्यक्ष को घटनाओं पर रोकथाम लगाने के कड़े निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में अतर्रा थाना पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने दो घटनाओं का खुलासा करते हुए चार चोरों छतरपुर जिले के नौगांव गरौली रोड निवासी इकलाख खां उर्फ मोनू पुत्र इकबाल, महोबा जिले के गांधी नगर निवासी रोहित वर्मा पुत्र छोटेलाल वर्मा, इसी जिले के मिल्कीपुर निवासी वारिस मंसूरी उर्फ लुच्ची पुत्र शफीक और चोरी का माल खरीदने के सर्राफा व्यापारी सलइया (अजनर) निवासी संगम सोनी पुत्र रामस्वरुप को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से तीन लाख रुपये कीमत के चोरी के जेवरात बरामद किए। खुलासा करने वाली टीम में अतर्रा थानाध्यक्ष अनूप दुबे, एसओजी प्रभारी राकेश तिवारी, उप निरीक्षक सुधीर चौरसिया, मनीष कुमार, महिला कांस्टेबिल साधना गुप्ता समेत सत्यम गुर्जर, भानू प्रकाश आदि शामिल रहे।

Related posts

शासन के रूपयो की खुलेआम लूट मल्टीपरपज मल्टी हाल में खुलेआम भ्रष्टाचार

zeestarnews

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मकान में रखी अवैध शराब पकड़ी 

zeestarnews

वर्तमान सांसद आरके सिंह पटेल सहित कई नेताओं को न्यायालय द्वारा 1 वर्ष की सजा सुनाई गई

zeestarnews

Leave a Comment