Zee Star News
Breaking News
अन्य

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत नगर में लाभार्थी का घर देखकर आप भी चौंक जाएंगे क्या ढाई लाख में आप भी बना सकते हैं ऐसा घर

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत नगर में लाभार्थी का घर देखकर आप भी चौंक जाएंगे क्या ढाई लाख में आप भी बना सकते हैं ऐसा घ

बांदा, 22 जनवरी, 2023-

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अन्तर्गत नगर पालिका बांदा की लाभार्थी गुडिया पत्नी श्री वीरेन्द्र ने बताया है कि मेरे पास कोई भी पक्का मकान नही था, मैं किसी तरह अपने कच्चे मकान में बच्चों के साथ गुजर बसर करती थी। वर्षा के समय मेरे कच्चे घर में पानी भर जाता था, जिससे मेरे घर का सामान व खाने-पीने की चीजे खराब हो जाने से जीवन-यापन करने में बहुत ही कठिनाई का सामना करना पडता था। सरकार द्वारा मुझे प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अन्तर्गत 2.5 लाख रूपये की धनराशि बैंक खाते के माध्यम से पक्का मकान बनाने हेतु प्रदान की गयी, जिससे मैंने अपना पक्का मकान बना लिया है, जिससे अब मुझे बहुत ही राहत मिली है और मुझे खुशी हो रही है कि मेरे पास भी अब पक्का मकान हो गया है।

सहायक निदेशक बचत/परियोजना अधिकारी डूडा श्री राकेश कुमार जैन ने बताया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अन्तर्गत गरीब एवं आवस हीन लोंगो को इस योजना के अन्तर्गत पक्के आवासों हेतु 2.5 लाख की धनराशि सहायता के रूप में दी जाती है।

 

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)

जनपद बाॅंेदा की 02 नगर पालिका एवं 06 नगर पंचायतों में ऐसे गरीब व्यक्तियों को जिनके पास पक्की छत न होने के कारण उन्हे एक पक्का मकान बनाने हेतु 2,50,000/ रू0 की राशि उनके बैंक खातो के माध्यम से देकर उन्हे पक्के मकान का मालिक बनाकर उनकी स्थिति को सुदृढ बनाया गया है । बाॅंदा जनपद में जनवरी 2018 से इस योजना का लाभ देते हुये 13893 पात्र लाभार्थियों का चयन किया गया जिसमें अब तक 12230 लाभार्थियों के पक्के आवास बन चुके है जो इन आवासों में अपने परिवार के साथ एक सम्मानजनक स्थिति में रह रहे है। 1663 लाभार्थियों के मकान के निर्माण का कार्य चल रहा है जो शीघ्र पूर्ण होने की सम्भावना है।

Related posts

अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री उमाकान्त त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जन शिकायतों के निस्तारण को गुणवत्ता एवं समयबद्धता से कराये जाने के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई

zeestarnews

स्वतंत्रता दिवस की क्षेत्र वासियों को देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

zeestarnews

बबेरू तहसील के थाना बिसंडा के ग्राम पाराबिहारी के आगे दरिया बाबा मोड़ पर अचानक सवारियों से भरा ई रिक्शा पलटने से एक युवती की दर्दनाक मौत

zeestarnews

Leave a Comment