Zee Star News
Breaking News
अन्य

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा

 

बांदा दिनांक 24.01.2023 | राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण – नई दिल्ली तथा उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन में आज दिनांक 24.01.2023 को सायं 04:30 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक आहूत की गयी । राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु

 

वीडियों कॉन्फेसिंग के माध्यम से आहूत बैठक की अध्यक्षता माननीय विशेष कार्याधिकारी, उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ श्रीमान भागीरथ वर्मा द्वारा की गयी। बैठक में विशेष न्यायाधीश / नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत, बांदा श्रीमान निरन्जन कुमार, प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बांदा श्रीमान नदीम अनवर तथा सचिव- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा श्रीमान बी०डी० गुप्ता उपस्थित रहे । विशेष कार्याधिकारी महोदय द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु चिन्हिांकित समस्त प्रकार के वादों के साथ साथ बैंको के वादों को अधिक से अधिक निस्तारण कराये जाने पर बल दिया गया। अवगत हो कि माननीया जिला जज / अध्यक्षा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा श्रीमती कमलेश कच्छल जी के निर्देशन में आगामी दिनांक 11 फरवरी, 2023 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा जिसमें बैंक वसूली वाद, किरायेदारी वाद, मोबाइल फोन व केबल नेटवर्क संबंधी प्रकरण, आयकर, बैंक व अन्य वित्तीय संस्थाओं से सम्बंधित प्रकरण दीवानी वाद, उत्तराधिकार वाद, पारिवारिक वाद / दाम्पत्य विवादों के प्री-लिटिगेशन स्तर पर अधिक से अधिक समाधान योग्य वादों का निस्तारण, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, चेक बाउंस के मामले, जनउपयोगी सेवाओं तथा वाणिज्य कर से सम्बन्धित प्रकरण, राजस्व / चकबन्दी / श्रम वाद, चालानी वाद व शमनीय प्रकृति के लघु आपराधिक वाद आदि मामलों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते/संस्वीकृति के आधार पर किया जाएगा। साथ ही यातायात सम्बन्धी चालानों e.chalaan का निस्तारण लोक अदालत के माध्यम से किया जायेगा । जारी प्रेस विज्ञप्ति, जिला विधिक सेवा

 

प्राधिकरण, बांदा ।

Related posts

नगर मजिस्ट्रेट

zeestarnews

क्षेत्रीय सहकारी समिति अतर्रा संचालक मंडल बैठक सम्पन्न*

zeestarnews

कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बोंदा 

zeestarnews

Leave a Comment