Zee Star News
Breaking News
अन्यजीवन शैली

दीपा रंजन एवं पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विधान परिषद इलाहाबाद झांसी खंड शिक्षा निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया

 

दीपा रंजन एवं पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विधान परिषद इलाहाबाद झांसी खंड शिक्षा निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गय

 

 

 

बांदा, 30 जनवरी, 2023-

जिला मजिस्टेªट बांदा श्रीमती दीपा रंजन एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिनंदन ने आज उ0प्र0 विधान परिषद इलाहाबाद-झांसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2023 के मतदान को सकुशल, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्णढंग से सम्पन्न कराने हेतु जनपद के विभिन्न मतदान केन्द्र क्रमशः राजकीय बालिका इण्टर काॅलेज बांदा तथा आर्यकन्या इण्टर काॅलेज बांदा व अन्य केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केन्द्र में हो रहे मतदान कार्य का अवलोकन किया तथा निर्देश दिये कि कोई भी मतदाता मोबाइल फोन व पानी की बोतल/पेय पदार्थ आदि लेकर मतदान हेतु नही जाने पाये। उन्होंने कहा कि मतदान हेतु आने वाले मतदाताओं से उनका मतदाता पहचान पत्र एवं अन्य विकल्प के रूप में दिये गये फोटो पहचान पत्र को भी मतदान के दौरान चेक करते रहे। उन्होंने बताया कि शान्तिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न कराने हेतु आज 05 जोनल मजिस्टेªट एवं सेक्टर मजिस्टेªट तथा सम्बन्धित पुलिस अधिकारी मतदान केन्द्रों पर लगाये गये हैं। मतदान केन्द्रों में निरीक्षण के दौरान शान्तिपूर्ण मतदान होते हुए पाया गया।

नि रीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर सुश्री सुरभि शर्मा, सी0ओ0 सदर श्रीमती अम्बुजा त्रिवेदी, तहसीलदार एवं सम्बन्धित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related posts

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी बांदा राजिंदर कौर ने बताया है कि खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा तहसीलों के ब्लाक मुख्यालय पर जागरूकता शिविर का आयोजन

zeestarnews

वृद्ध आश्रम में शिविर लगाकर जांच कर बाटी निशुल्क आयुर्वेदिक दवाएं

zeestarnews

जिलाधिकारी बांदा श्रीमती जे0रीभा ने आज प्राथमिक विद्यालय मवई बुजुर्ग-1 एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय बिलबई विकास खण्ड बडोखर खुर्द का निरीक्षण किया

zeestarnews

Leave a Comment