Zee Star News
Breaking News
अन्य

उप निदेशक कृषि बांदा आखिर किन कारणों से नहीं आ रहा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि अगर प्राप्त करना है तो भारतीय डाकघर में खोलना होगा खाता

उप निदेशक कृषि बांदा आखिर किन कारणों से नहीं आ रहा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि अगर प्राप्त करना है तो भारतीय डाकघर में खोलना होगा खात

दिनांक 31 जनवरी 2023

उप निदेशक कृषि बांदा श्री विजय कुमार ने बताया है कि जनपद में 23127 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किश्तें इसलिये प्राप्त नहीं हो पा रही है, क्योंकि उनके बैंक खाते आधार सीडेड और एन०पी०सी०आई० (नेशनल पेमेन्ट कार्पोरेशन आफ इण्डिया) से लिंक नहीं है। ऐसे किसानों को सलाह दी जाती है कि अपने नजदीकी डाकघर में जाकर इण्डिया पोस्ट पेमेन्ट बैंक में रू0 100 की धनराशि से अपना खाता खोल लें । इण्डिया पोस्ट पेमेन्ट बैंक द्वारा सभी खाते आधार सीडेड और एन०पी०सी०आई० से लिंक होते हैं। इसके लिये किसानों को अपना आधार कार्ड लेकर अपने निकटवर्ती डाकघर अथवा इण्डिया पोस्ट पेमेन्ट बैंक शाखा से सम्पर्क करना होगा, जहाँ मात्र 100 रू0 की धनराशि से उनके आधार सीडेड एवं एन०पी०सी०आई० लिंक खाते खोल दिये जायेंगे। इससे इन किसानों की किसान सम्मान निधि की रूकी हुई किश्ते प्राप्त होने लगेंगी।

जनपद में भारतीय डाक विभाग की लगभग 150 शाखायें हैं, जो न केवल शहरी क्षेत्रों बल्कि सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में अवस्थित हैं।

कृषि विभाग द्वारा इण्डिया पोस्ट पेमेन्ट बैंक के शाखा प्रबन्धक श्री आलोक कुमार श्रीवास्तव को उन किसानों की सूची उपलब्ध करा दी गयी है जिन्होने आश्वस्त किया है कि किसानों के हित में पी०एम० – किसान के लाभार्थियों के खाता खोलने के लिये जनपद के लगभग 150 डाकघरों में विशेष कैम्प लगा दिये जायेंगे ।

 

Related posts

जिलाधिकारी महोदय बाँदा व पुलिस अधीक्षक महोदय बाँदा द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में उपखनिजों के अवैध परिवहन / ओवरलोडिंग के विरूद्ध जनपद में गठित टास्क

zeestarnews

विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी बांदा श्रीमती दीपा रंजन की अध्यक्षता में स्पर्श राजकीय दृष्टि बाधित इण्टर काॅलेज महोखर में दिव्यांगजनों को सहायता उपलब्ध कराये जाने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया

zeestarnews

खाद न मिलने से हंगामा विधायक ने दिलवाई खाद

zeestarnews

Leave a Comment